18 जुलाई 2019
भारतीय रिज़र्व बैंक 19 जुलाई 2019 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
3 दिवसीय और 7 दिवसीय परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा
भारतीय रिज़र्व बैंक सावधि रेपो नीलामियों पर 13 फरवरी 2014 को जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार 19 जुलाई 2019, शुक्रवार को निम्नानुसार परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामियां आयोजित करेगा।
क्र. सं. |
अधिसूचित राशि
(₹ बिलियन में) |
अवधि
(दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1 |
1100 |
3 |
मध्याह्र 12.00 बजे से अपराह्र 12.30 बजे तक |
22 जुलाई 2019 (सोमवार) |
2 |
200 |
7 |
अपराह्र 4.00 बजे से अपराह्र 4.30 बजे तक |
26 जुलाई 2019 (शुक्रवार) |
सफल प्रस्तावों को उनकी संबंधित प्रस्तावित दरों पर स्वीकार किया जाएगा।
रेपो दर पर या उससे उच्च दर के प्रस्तावों का स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अजीत प्रसाद
निदेशक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/190 |