19 जुलाई 2019
राज्य सरकार प्रतिभूतियों की नीलामी
निम्नलिखित राज्य सरकारों ने नीलामी के माध्यम से कुल ₹ 9,800 करोड़ (अंकित मूल्य) की राशि के लिए प्रतिभूतियों की बिक्री का प्रस्ताव किया है ।
क्र.सं. |
राज्य |
जुटाई जाने वाली राशि (₹ करोड़) |
अवधि
(वर्ष) |
नीलामी का प्रकार |
1. |
आन्ध्र प्रदेश |
1000 |
15 |
प्रतिफल |
2. |
बिहार |
1000 |
10 |
प्रतिफल |
3. |
गोवा |
100 |
10 |
प्रतिफल |
4. |
गुजरात# |
700 |
पुनर्निर्गम |
मूल्य (15 जून 2016 को जारी 08.05% गुजरात एसडीएल 2026 का पुनर्निर्गम) |
5. |
ओडिसा |
500 |
5 |
प्रतिफल |
6. |
500 |
10 |
प्रतिफल |
7. |
पंजाब |
500 |
पुनर्निर्गम |
मूल्य (17 जुलाई 2019 को जारी 06.97% पंजाब एसडीएल 2039 का पुनर्निर्गम) |
8. |
राजस्थान |
500 |
पुनर्निर्गम |
मूल्य (15 मई 2019 को जारी 08.01% राजस्थान एसडीएल 2029 का पुनर्निर्गम) |
9. |
तमिलनाडु |
1000 |
पुनर्निर्गम |
मूल्य (17 जलाई 2019 को जारी 06.97% टीएनएसएल 2039 का पुनर्निर्गम) |
10. |
तेलंगाना |
2000 |
8 |
प्रतिफल |
11. |
पश्चिम बंगाल |
2000 |
10 |
प्रतिफल |
|
कुल |
9800 |
|
|
# गुजरात के पास 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्रतिधारीत करने का विकल्प होगा। |
यह नीलामी 23 जुलाई 2019 (मंगलवार) को भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग सोल्यूशन (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक स्टॉक की बिक्री की अधिसूचित राशि के 10 प्रतिशत तक सरकारी स्टॉक का आबंटन पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं को गैर-प्रतिस्पर्धी नीलामी सुविधा योजना (भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध) के अनुसार प्रति स्टॉक एकल बोली के लिए उसकी अधिसूचित राशि की अधिकतम 1 प्रतिशत की सीमा तक किया जाएगा।
इस नीलामी के लिए प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी, दोनों बोलियां 23 जुलाई 2019 (मंगलवार) को भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में प्रस्तुत की जानी चाहिए। गैर-प्रतिस्पर्धी बोलियां पूर्वाह्न 10.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच तथा प्रतिस्पर्धी बोलियां पूर्वाह्न 10.30 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए।
केवल सिस्टम विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियां स्वीकार की जाएंगी। ऐसी भौतिक बोलियों को लोक ऋण कार्यालय (ईमेल; फोन नंबर : 022-22632527, 022-22701299) को रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त निर्धारित फॉर्म में नीलामी समय समाप्त होने से पहले जमा किया जाना चाहिए । तकनीकी कठिनाइयां होने पर, कोर बैंकिंग परिचालन टीम से संपर्क किया जाना चाहिए (ईमेल; फोन नंबर : 022-27595414, 022-27595666)। नीलामी से संबंधित अन्य कठिनाइयों के लिए, आईडीएमडी नीलामी टीम से संपर्क किया जा सकता है (ईमेल; फोन नंबर : 022-22702431, 022-22705125)।
बोलीकर्ता द्वारा प्रत्याशित प्रति वर्ष प्रतिलाभ प्रतिशत दो दशमलव अंकों तक प्रस्तुत किया जाए। निवेशक विभिन्न दरों पर एक से अधिक प्रतिस्पर्धी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में प्रस्तुत कर सकता है। तथापि, बोलीकर्ता द्वारा प्रस्तुत की गई बोलियों की सकल राशि प्रत्येक राज्य के लिए अधिसूचित राशि से अधिक नहीं होनी चाहिए।
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिकतम प्रतिलाभ/न्यूनतम मूल्य निर्धारित करेगा जिस पर बोलियां स्वीकृत की जाएंगी। प्रतिभूतियां ₹10,000 की न्यूनतम अंकित रकम तथा उसके बाद ₹10,000 के गुणज़ों में जारी की जाएंगी।
इस नीलामी के परिणाम 23 जुलाई 2019 (मंगलवार) को घोषित किए जाएंगे और सफल बोलीकर्ताओं को भारतीय रिज़र्व बैंक के मुंबई तथा संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में 24 जुलाई 2019 (बुधवार) को बैंकिंग कामकाज़ के समय भुगतान करना होगा।
सभी राज्य सरकारी स्टॉकों पर ब्याज नीलामियों में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित दरों पर लागू होगा। नयी प्रतिभूतियों के लिए ब्याज का भुगतान परिपक्वता तक प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी और 24 जुलाई को छमाही आधार पर किया जाएगा। ये स्टॉक सरकारी प्रतिभूति अधिनियम, 2006 और सरकारी प्रतिभूति विनियमावली, 2007 के प्रावधानों द्वारा नियंत्रित होंगे।
राज्य सरकार स्टॉक में निवेश को बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 24 के अंतर्गत सांविधिक चलनिधि अनुपात (एसएलआर) के प्रयोजन के लिए बैंकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में पात्र निवेश के रूप में गिना जाएगा। ये स्टॉक हाजिर वायदा सुविधा के लिए पात्र होंगे।
अजीत प्रसाद
निदेशक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/202 |