भारतीय रिज़र्व बैंक अपने सिविल लाइंस अधिकारी आवास, तिलक नगर अधिकारी आवास और किदवई नगर स्टाफ क्वार्टर्स में गार्डेनिंग और हॉर्टिकल्चर हेतु वार्षिक रखरखाव संविदा तथा बैंक के सिविल लाइंस अधिकारी आवास में जैविक कचरा परिवर्तक के संचालन के लिए ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से की जाएगी। निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी इच्छुक कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से अपना अपना पंजीकरण एमएसटीसी लिमिटेड में करना होगा। ई-निविदा की समय-सारणी निम्नलिखित है :
a. ई-निविदा संख्या |
RBI/Kanpur/Estate/180/18- 19/ET/404 |
b. निविदा का प्रकार |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली (ऑनलाइन भाग 1 – टेक्नो-कमर्शियल बोली और भाग 2 – मूल्य बोली www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से) |
c. निविदा आमंत्रण सूचना डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध होने की तारीख |
05.06.2019 को 13:00 बजे से |
d. बोली-पूर्व बैठक |
ऑफलाइन 15.06.2019 को 11:00 बजे, स्थान : भारतीय रिज़र्व बैंक, दूसरी मंज़िल, संपदा विभाग, माल रोड, कानपुर |
e. (i) बयाना जमा राशि |
भारतीय रिज़र्व बैंक कानपुर के खाता सं. 186003001, IFSC- RBIS0KNPA01 में एनईएफटी / नेट बैंकिंग के जरिए ₹ 69,400/- (उनहत्तर हजार चार सौ रुपये मात्र) जमा करना होगा। कृपया निर्धारित प्रारूप अनुबंध- IX में आवेदन करते समय यूटीआर संख्या का उल्लेख करें। |
(ii) ई-निविदा शुल्क |
शून्य |
f. बयाना जमा राशि जमा करने की अंतिम तिथि |
27.06.2019 को 13:00 बजे तक |
g. भारतीय रिज़र्व बैंक कानपुर को ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शिअल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तारीख www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi |
05.06.2019 को 17:00 बजे |
h. टेक्नो-कमर्शिअल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तारीख |
27.06.2019 को 13:00 बजे तक |
i. भाग-I (अर्थात् टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय
भाग-II अर्थात मूल्य बोली के खुलने की तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी। |
27.06.2019 को 16:00 बजे तक |
j. लेनदेन शुल्क (ई-निविदा में भाग लेने के लिए एमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से निविदाकर्ताओं द्वारा एमएसटीसी को अलग से प्रस्तुत किया जाना है) |
₹ 2,047/- (18% की दर से जीएसटी सहित) एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के जरिए लेनदेन शुल्क का भुगतान। |
आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को अपेक्षित योग्यता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। ईएमडी के बिना निविदाओं को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास यह भी अधिकार सुरक्षित है कि वह बगैर कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार कर सकता है।
यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन / शुद्धिपत्र जारी किया जाता है, तो उसे उपरोक्तानुसार भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक,
भारतीय रिज़र्व बैंक,
कानपुर |