Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 08/03/2013
"मदन मोहन मालवीय की 150वीं जयन्ती" के अवसर पर `5 के सिक्के जारी करना

8 मार्च 2013

''मदन मोहन मालवीय की 150वीं जयन्ती"
के अवसर पर `5 के सिक्के जारी करना

भारत सरकार द्वारा जारी उपरोक्त सिक्के भारतीय रिज़र्व बैंक जल्द ही संचलन में डालेगा जो निम्नलिखित विमाओं, डिजाइन और संघटन के अनुरूप होंगे, अर्थात –

सिक्के का अंकित मूल्य

आकृति और बाह्य व्यास

क्रकचनों की की संख्या

धातु संघटन

पांच रुपये

वृत्ताकार
23 मिलीमीटर

100

निकैल पीतल
तांबा - 75%
जस्ता - 20%
निकैल - 5%

डिज़ाइन

सिक्के का अंकित मूल्य

मुख भाग

पृष्ठ भाग

पांच रुपये

 सिक्के के मुख भाग पर अशोक स्तम्भ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे "सत्यमेव जयते" इबारत अंतर्लिखित होगी, उसकी बाई ऊपरी परिधि पर देवनागरी में "भारत" शब्द और दाई ऊपरी परिधि पर अंग्रेजी में "INDIA" शब्द होगा। इस पर सिंह शीर्ष के नीचे रुपये का प्रतीक "`" और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य "5" भी होगा।

सिक्के के इस भाग पर मध्य में "मदन मोहन मालवीय" का चित्र होगा और देवनागरी में बाई ऊपरी परिधि पर "मदन मोहन मालवीय की 150 वी जयन्ती" शब्द होंगे। अंग्रेजी में दाई ऊपरी परिधि पर "150TH BIRTH ANNIVERSARY OF MADAN MOHAN MALAVIYA" शब्द होंगे। चित्र के नीचे "1861-2011" अंतर्राष्ट्रीय अंकों में भी लिखा होगा।

यह सिक्का, भारतीय सिक्का-निर्माण अधिनियम के तहत वैध मुद्रा बना रहेगा। इस मूल्यवर्ग के वर्तमान सिक्कें भी वैध मुद्रा बने रहेंगे।

जे. डी. देसाई
सहायक प्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/1514

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।