Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   अन्य संपर्क     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 05/01/2018
भारतीय रिज़र्व बैंक ने महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 10 का बैंकनोट जारी किया

5 जनवरी 2018

भारतीय रिज़र्व बैंक ने महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 10 का बैंकनोट जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 10 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा जिस पर भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नए मूल्यवर्ग के बैंकनोट के पृष्ठभाग पर सूर्य मंदिर,कोणार्क का चित्र है जो देश की सांस्कृतिक विरासत का चित्रण करता है। नोट का आधार रंग चॉकलेट भूरा है। नोट के अग्र और पृष्ठ दोनों भागों पर अन्य डिज़ाइन, ज्यामितिक पैटर्न हैं जिन्हें समग्र रंग योजना के साथ संरेखित किया गया है।

रिज़र्व बैंक द्वारा पहले की श्रृंखलाओं में जारी 10 मूल्यवर्ग के सभी बैंकनोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 10 मूल्यवर्ग के बैंकनोट का चित्र और मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं:

i. चित्र

ii. मुख्य विशेषताएं

अग्रभाग (आगे)

1. मूल्यवर्ग अंक 10 के साथ आर-पार मिलान,
2. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १०,
3. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र,
4. सूक्ष्म अक्षर ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘10’,
5. ‘भारत’ और RBI उत्कीर्ण लेखों के साथ विंडोड गैर-धातुयी सुरक्षा धागा,
6. महात्मा गांधी के चित्र के दायीं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर तथा भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक,
7. दायीं ओर अशोक स्तंभ प्रतीक,
8. महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (10) वॉटरमार्क,
9. संख्या पैनल जिसमें ऊपर बायीं ओर तथा नीचे दायीं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक।

पृष्ठभाग (पीछे)

10. नोट के बायीं तरफ मुद्रण वर्ष,
11. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो,
12. भाषा पैनल,
13. सूर्य मंदिर,कोणार्क का चित्र,
14. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १०

बैंकनोट का आकार 63 मिमी x 123 मिमी होगा।

जोस. जे. कट्टूर
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/1848

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।