भारिबैं/2012-13/91
ग्राआऋवि.सं.जीएसएसडी.बीसी. 7/09.16.01/2012-13
2 जुलाई 2012
अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक
सभी अनुसूचित वाणिज्य बैंक
(क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)
मास्टर परिपत्र
प्राथमिकताप्राप्त क्षेत्र को उधार-विशेष कार्यक्रम
स्वर्ण जयन्ती शहरी रोज़गार योजना
भारतीय रिज़र्व बैंक ने समय-समय पर स्वर्ण जयन्ती शहरी रोज़गार योजना (एसजेएसआरवाय) परिचालन के संबंध में अनुदेश/दिशानिर्देश जारी किए हैं। बैंकों को वर्तमान अनुदेश एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना पर वर्तमान दिशानिर्देशों/ अनुदेशों/निदेशों को सम्मिलित करते हुए एक मास्टर परिपत्र तैयार किया गया है तथा संलग्न है । हम सूचित करते हैं कि इस मास्टर परिपत्र में, अनुबंध X में सूचीबध्द अभी तक भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा समय-समय पर जारी पिछले सभी अनुदेश सम्मिलित हैं ।
2. कृपया पावती दें ।
भवदीय
(सी.डी.श्रीनिवासन)
मुख्य महाप्रबंधक
|