Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(309 kb )
सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22

12 मई 2021

सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड जारी करने का निर्णय लिया है। सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड मई 2021 से सितम्बर 2021 तक छह श्रृंखला में नीचे दिए गए कैलेंडर के अनुसार जारी किए जाएंगे :

क्र.सं. श्रृंखला अंशदान की तारीख निर्गम की तारीख
1. 2021-22 श्रृंखला I 17–21 मई 2021 25 मई 2021
2. 2021-22 श्रृंखला II 24–28 मई 2021 01 जून 2021
3. 2021-22 श्रृंखला III 31 मई-04 जून 2021 08 जून 2021
4. 2021-22 श्रृंखला IV 12-16 जुलाई 2021 20 जुलाई 2021
5. 2021-22 श्रृंखला V 09-13 अगस्त 2021 17 अगस्त 2021
6. 2021-22 श्रृंखला VI 30 अगस्त-03 सितंबर 2021 07 सितंबर 2021

बॉन्डों की बिक्री अनुसूचित वाणिज्य बैंको (लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों के अलावा), भारतीय स्टॉक होल्डिंग निगम लिमिटेड (एसएचसीआईएल) और विनिर्दिष्ट डाकघरों तथा मान्यताप्राप्त शेयर बाजारों जैसे भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड और बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2021-2022/203


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष