Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(281 kb )
आरबीआई ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी की हैंडबुक 2020-21” जारी किया

24 नवंबर 2021

आरबीआई ने “भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी की हैंडबुक 2020-21” जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज "भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी की हैंडबुक 2020-21" शीर्षक से अपने सांख्यिकीय प्रकाशन के छठे संस्करण को जारी किया। इस प्रकाशन के माध्यम से, रिज़र्व बैंक भारत की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक आंकड़ों का प्रसार कर रहा है।

यह प्रकाशन 157 सारणियों में 'एक संकेतक-एक सारणी' दृष्टिकोण का अनुसरण करता है। इसमें 1951 से 2020-21 तक की समयावधि के सामाजिक-जनसांख्यिकी पर उप-राष्ट्रीय आंकड़े, राज्य घरेलू उत्पाद, कृषि, कीमत और मजदूरी, उद्योग, बुनियादी ढांचा, भारतीय राज्यों में बैंकिंग और राजकोषीय संकेतकों को शामिल किया गया है।

हैंडबुक की वहनीयता, प्रस्तुति और नई वस्तुओं की कवरेज के संदर्भ में उपयोगकर्ता के अधिक अनुकूल बनाने के लिए, हैंडबुक के वर्तमान संस्करण में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:

मौजूदा आंकड़ा श्रृंखला के अद्यतन के अलावा, निम्नलिखित संकेतकों पर 4 नई सारणियाँ शामिल की गई हैं:

(i) कृषि और संबद्ध गतिविधियाँ

  • खाद्यान्नों की राज्य-वार भंडारण क्षमता [भारतीय खाद्य निगम (स्वयं और किराए पर ली गई दोनों) और राज्य एजेंसियों से संबंधित], 2013-2020; तथा

  • भारतीय खाद्य निगम के अंतर्गत वर्ष 2019-2021 की अवधि के लिए खाद्यान्न एवं उपयोग हेतु राज्य-वार भंडारण क्षमता।

(ii) सामाजिक और जनसांख्यिकीय संकेतक

  • राज्य-वार सकल नामांकन अनुपात, 2019-20

(iii) बुनियादी ढांचा

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) सहित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों की राज्य-वार संख्या, 2019।

हैंडबुक के इलेक्ट्रॉनिक रूप को www.rbi.org.in पर भी देखा जा सकता है।

हैंडबुक पर टिप्पणियाँ और सुझावों का स्वागत है और इसे कृपया निदेशक, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था निगरानी प्रभाग, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, 6ठी मंजिल, अमर बिल्डिंग, मुंबई 400 001 को भेजें या कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1241


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष