1. भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल, कतरे हुए पुराने /गंदे नोटों के बुरादों से बनी छोटी ईटों की बिक्री के साथ ब्रिकेटिंग रुम की साफ-सफाई हेतु श्रमिकों की आपूर्ति हेतु ई- निविदाएं आमंत्रित कर रहा है।
2. निविदा एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से की जाएगी। ई-निविदा की प्रक्रिया में भाग लेने हेतु सभी इच्छुक कंपनी / संस्था / व्यक्ति का एमएसटीसी लि. के साथ पंजीकृत होना आवश्यक है।
3. निविदा दस्तावेज़ एवं निविदा की प्रक्रिया का सम्पूर्ण विवरण बैंक की website (https://www.rbi.org.in) पर भी उपलब्ध है।
4. कार्य की अनुमानित लागत रू. 10.00 लाख (लगभग) है, यद्यपि वास्तविक लागत भिन्न हो सकती है।
ई-निविदा सारणी |
अनुसूचित तिथि |
एमएसटीसी पोर्टल पर ई-निविदा देखने की तिथि |
20.02.2019 (बुधवार) |
ई-निविदा पूर्व बैठक |
26.02.2019 (मंगलवार) |
निविदा जमा करने की आखिरी तिथि |
12.03.2019 (मंगलवार, शाम 5:00 बजे) |
निविदा का भाग-1 खोलने की तिथि |
13.03.2019 (बुधवार, दोपहर 12:00 बजे) |
निविदा का भाग-2 खोलने की तिथि |
13.03.2019 (बुधवार, दोपहर 12:00 बजे) |
5. बैंक किसी भी या सभी निविदाओं को बिना किसी कारण बताए स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
नोट – सभी निविदाकर्ताओं को यह सूचित किया जाता है कि निविदा के संबंध में किसी भी प्रकार का संशोधन/शुद्धि पत्र केवल आरबीआई और एमएसटीसी की वैबसाइट पर उपलब्ध होगे, प्रथक से समाचार पत्र में प्रकाशित नही किये जाएगे।
क्षेत्रीय निदेशक
भोपाल
20 फरवरी 2019 |