भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के कार्यालय परिसर हेतु एक्स-रे बैगेज स्कैनर सिस्टम की आपूर्ति, संस्थापन, परीक्षण और कार्य आरंभ करने हेतु ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लि. के ई-निविदा पोर्टल (http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सभी इच्छुक कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. के पास पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:
ई-निविदा सं. |
भा.रि.बैं./लखनऊ/संपदा/143/18-19/ईटी/296 |
निविदा का माध्यम |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली (www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से ऑनलाइन भाग I -टेक्नो-कमर्शियल बोली और भाग II -मूल्य बोली |
अनुमनित लागत |
₹ 32.0 लाख |
पक्षकारों के लिए एनआईटी डाउनलोड करने की तिथि |
दि. 29.03.2019 को 12.00 बजे से |
बोली- पूर्व बैठक |
ऑफलाइन 12.04.2019 को पूर्वाह्न 11.00 बजे।
स्थल: भारतीय रिज़र्व बैंक, 3री मंजिल, संपदा विभाग, 8-9 विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ |
(i) बयाना जमा राशि डीडी / एनईएफटी के माध्यम से ईएमडी और लेनदेन विवरण
(यूटीआर नंबर, एनईएफटी के केस में) milanmangal@rbi.org.in, edlucknow@rbi.org.in को भेजें और www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर अपलोड करें।
(ii) निविदा शुल्क- (शून्य) |
₹ 64,000.00 |
ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
22.04.2019 को 15:00 बजे तक |
भारतीय रिज़र्व बैंक लखनऊ में ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi |
29.03.2019 को 16:00 बजे से |
टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि |
22.04.2019 को 15:00 बजे तक |
भाग-I (अर्थात् टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय |
22.04.2019 को 16:00 बजे |
भाग-II मूल्य बोली: भाग-II के खुलने की तिथि |
सूचना अलग से दी जाएगी। |
लेन-देन शुल्क (ई-टेंडर में भाग लेने के लिए वेंडरों को एमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से एमएसटीसी को अलग से प्रस्तुत करना है) |
रु. 1888/- (18% जीएसटी दर सहित) की लेनदेन शुल्क राशि का भुगतान एमएसटीसी लिमिटेड को एमएसटीसी पेमेन्ट गेटवे/एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाना है। |
इच्छुक निविदाकारों को भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ को रु. 64,000/- की बयाना राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से अथवा लखनऊ पर देय भारतीय रिज़र्व बैंक के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा।
आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दौरान अपेक्षित योग्यता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। ईएमडी के बिना निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ |