जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार - दिनांक 12 अगस्त 2024
जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार - दिनांक 02 अगस्त 2024
ई-निविदा संख्या - आरबीआई/जम्मू क्षेत्रीय कार्यालय/संपदा/7/24-25/ईटी/201
उपर्युक्त ई-निविदा हेतु बोली-पूर्व बैठक 18 जुलाई, 2024 को प्रात: 11:00 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, जम्मू में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई।
2 (a) बैठक में भाग लेने वाले बैंक अधिकारियों की सूची:
संपदा विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, जम्मू |
क्र. स. |
नाम |
पद नाम |
1. |
श्री अंकित गुप्ता |
प्रबन्धक |
2. |
श्री हर्षद केलकर |
सहायक प्रबन्धक (तकनीकी-विद्धयुत) |
3. |
श्री अमित कुमार |
सहायक प्रबन्धक |
b) कंपनी/ व्यक्ति/ फर्म/ ठेकेदार के प्रतिनिधियों की सूची-
क्र. स. |
प्रतिनिधि का नाम |
फर्म/ठेकेदार |
1. |
श्री राजिंदर महाजन |
M/s Associated Computer Engineers, Railway Road, Pathankot |
3. बैठक के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्न तथा बैंक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण नीचे दिए गए हैं:
क्र. स. |
सवाल |
टिप्पणियाँ/ उत्तर |
क) |
बोलीदाता ने प्रश्न उठाया कि उनकी कंपनी निविदा में दर्शाई गई सभी तकनीकी विशिष्टताओं को पूरा कर रही है, लेकिन निविदा के अनुमोदित प्रारूप में कंपनी का नाम अंकित नहीं है। |
यह स्पष्ट किया गया कि निविदा की तकनीकी विशिष्टताओं को पूरा करने वाले सभी योग्य निर्माता ही निविदा में भाग ले सकते हैं। |
ख) |
बोलीदाता ने वीडियो रिकॉर्डिंग के संचयन समय के संबंध में प्रश्न उठाया। |
यह बताया गया कि तकनीकी विनिर्देशों के बिंदु 3 (i) में संचयन समय स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है, अर्थात एनवीआर में न्यूनतम तीन वर्षों की टाइम लैप्स वीडियो रिकॉर्डिंग और 15 दिनों की निरंतर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पर्याप्त संचयन क्षमता होगी। |
4. बोलीदाताओं को सूचित किया गया कि अंतिम समय में किसी भी त्रुटि/जल्दबाजी से बचने के लिए निविदा को बोली लगाने की अंतिम तिथि से पहले अपलोड किया जाना चाहिए।
5. बोलीदाताओं को ध्यान रखना चाहिए कि बोली-पूर्व बैठक के दौरान बैंक द्वारा दिए गए उपरोक्त सभी स्पष्टीकरण, निविदा दस्तावेज में दर्शाए गए विवरण के साथ, निविदा/अनुबंध का हिस्सा बनेंगे।.
6. बैठक दोपहर 11:30 बजे समाप्त हुई। |