आरबीआई, चेन्नै में स्टाफ कैंटीन चलाने के लिए (कैंटीन चलाने में पर्याप्त अनुभव वाले) स्थापित और प्रतिष्ठित केटरिंग एजेंसियों से दो बोली प्रणाली के तहत सीलबद्ध निविदा आमंत्रित की जाती हैं। प्रतिष्ठित इच्छुक कंपनियां / फर्म बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in से निविदा फार्म् डाउनलोड कर सकते हैं। भरे गए निविदा फार्म 21 अगस्त 2018 (मंगलवार) को अपराह्न 3.00 बजे तक दूसरी मंज़िल एचआरएमडी, आरबीआई, फोर्ट ग्लेसिस, 16 राजाजी सालै, चेन्नै – 600 001 में जमा किए जाने चाहिए। उपर्युक्त निविदा के संबंध में किसी भी तरह का संशोधन केवल हमारी वेबसाइट www.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किया जाएगा।
इसी प्रकार के कार्य करने में चार वर्ष का अनुभव रखने वाले और वर्तमान में सरकारी विभागों / लोक / प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र के संस्थानों में से किसी एक में प्रति वर्ष कम से कम रुपये 20 लाख तक की संविदा मूल्य पर सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियां / फर्म/ भागीदार / एकल स्वामित्व वाले इस कार्य के लिए निविदा भरने के लिए पात्र हैं।
महत्वपूर्ण दिनांक
क्र.सं. |
विवरण |
दिनांक |
समय |
1. |
निविदा आमंत्रित करते हुए समाचार पत्रों और आरबीआई वेबसाइट में नोटिस प्रकाशित करने की दिनांक |
30 जुलाई 2018 |
पूर्वाह्न 10.00 बजे |
2. |
सभी दस्तावेज़ (भाग – I और भाग – II) प्रस्तुत करने की अंतिम दिनांक |
21 अगस्त 2018 |
अपराह्न 03.00 बजे |
3. |
तकनीकी बोलियों का खोला जाना |
22 अगस्त 2018 |
अपराह्न 03.00 बजे |
4. |
वित्तीय बोलियों को खोला जाना |
पात्र पाई गई फार्मों को सूचित किया जाएगा। |
|