आरबीआई/2022-23/138
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.12/02.08.001/2022-23
17 नवंबर 2022
अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया / महोदय,
नागालैंड राज्य में नए जिलों का गठन –
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
नागालैंड सरकार ने दिनांक 20 दिसंबर 2021 के राजपत्र अधिसूचना सं. एनओ.जीएबी-I/सीओएम/डीआईएसटी.एडमिन/2019 (पीटी-1)/116, 117, और 118 तथा दिनांक 20 जनवरी 2022 के राजपत्र अधिसूचना सं. एनओ.जीएबी-I/सीओएम/डीआईएसटी.एडमिन/2019 (पीटी-1) के द्वारा नागालैंड राज्य में चार नए जिलों के गठन को अधिसूचित किया है। तदनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि नए जिलों के लिए अग्रणी बैंकों का दायित्व निम्नानुसार सौंपा जाए:-
क्र.सं. |
नया गठित जिला |
अब तक का जिला(जिले) |
नए गठित जिले के अंतर्गत उपखंड |
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया |
नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड |
1 |
त्सेमिन्यु |
कोहिमा |
त्सेमिन्यु |
भारतीय स्टेट बैंक |
01K |
2 |
न्यूलैंड |
दीमापुर |
न्यूलैंड |
भारतीय स्टेट बैंक |
01L |
3 |
चुमौकेडिमा |
मेडज़िफेमा धनसीरीपार और सीथेकेमा ईएसी सर्कल |
बैंक ऑफ बड़ौदा |
01M |
4 |
शमाटोर |
तुएनसांग और खिफिरे |
शमाटोर चेसोर सोतोकुर ईएसी सर्कल और तुसुरंगतो ईएसी सर्किल |
भारतीय स्टेट बैंक |
01N |
2. साथ ही, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिलों को जिला कार्य कोड भी आवंटित किया गया है।
3. नागालैंड राज्य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
भवदीया,
(सोनाली सेन गुप्ता)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
| |