आरबीआई/2022-23/157
विसविवि.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.14/02.08.001/2022-23
20 दिसंबर 2022
अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया/महोदय,
असम राज्य में नए जिले का गठन –
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
असम सरकार ने दिनांक 12 जनवरी 2021 की राजपत्र अधिसूचना सं जीएजी(बी) 491/2019/107 द्वारा असम राज्य में एक नए जिले के गठन को अधिसूचित किया था। नए जिले के लिए अग्रणी बैंक का उत्तरदायित्व निम्नानुसार सौंपने का निर्णय लिया गया है:
क्र सं |
नया गठित जिला |
अब तक का जिला |
नए गठित जिले के अंतर्गत उपखंड |
अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया |
नए जिले को आवंटित जिला कार्य कोड |
1 |
बजाली |
बारपेटा |
बारपेटा जिले का मौजूदा बजाली उपखंड |
यूको बैंक |
01ओ
(शून्य एक ओ के रूप में पढ़ा जाए) |
2. साथ ही, बैंकों द्वारा बीएसआर रिपोर्टिंग के प्रयोजन हेतु नए जिले को जिला कार्य कोड भी आवंटित किया गया है।
3. असम राज्य के अब तक के जिले और अन्य जिलों के अग्रणी बैंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भवदीया,
(सोनाली सेन गुप्ता)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक |
|