विदेशी मुद्रा प्रबंधक

भारतीय रुपए के बाहरी मूल्‍य के निर्धारण के लिए बाज़ार-आधारित प्रणाली में परिवर्तन के साथ विदेशी मुद्रा बाज़ार ने सुधार अवधि की शुरुआत से ही भारत में ज़ोर पकड़ा है।

प्रेस प्रकाशनी


विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर 32 वीं छमाही रिपोर्ट: अक्टूबर-मार्च 2018-19

21 मई 2019

विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर 32 वीं छमाही रिपोर्ट: अक्टूबर-मार्च 2018-19

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज मार्च 2019 के अंत के संदर्भ में विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर 32 वीं छमाही रिपोर्ट जारी की है।

10 मई, 2019 तक विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति निम्नानुसार है:

यूएस $ बिलियन
विदेशी मुद्रा भंडार (i+ii+iii+iv) 420.0
i. विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफ़सीए) 392.2
ii. स्वर्ण 23.0
iii. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.4
iv. आरक्षित भाग(ट्रांच) की स्थिति (आरटीपी) 3.3

यह याद होगा कि फरवरी 2004 में, रिज़र्व बैंक ने देश की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन के संबंध में अधिक पारदर्शिता लाने और प्रकटन के स्तर को बढ़ाने के लिए छमाही रिपोर्ट तैयार करने और उसे सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/2728

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष