6 मई 2021
7 मई 2021 को ₹32,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों
की बिक्री के लिए हामीदारी नीलामी
भारत सरकार ने 7 मई 2021 को आयोजित की जाने वाली नीलामियों के माध्यम से निम्नलिखित सरकारी स्टॉक की बिक्री (पुनर्निर्गम) की घोषणा की है।
दिनांक 14 नवंबर 2007 को अधिसूचित संशोधित हामीदारी योजना के अनुसार प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी (पीडी) के लिए लागू हामीदारी नीलामियों में न्यूनतम हामीदारी वचनबद्धता (एमयूसी) तथा अतिरिक्त स्पर्धात्मक हामीदारी (एसीयू) के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता की राशियाँ निम्नानुसार होंगी:
(₹ करोड़ में) |
प्रतिभूति |
अधिसूचित राशि |
प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी के लिए न्यूनतम हामीदारी वचनबद्धता (एमयूसी) |
प्रत्येक प्राथमिक व्यापारी के लिए अतिरिक्त स्पर्धात्मक हामीदारी (एसीयू) नीलामी के अंतर्गत न्यूनतम बोली वचनबद्धता |
5.63% जीएस 2026 |
11,000 |
262 |
262 |
जीओआई एफ़आरबी 2033 |
4,000 |
96 |
96 |
6.64% जीएस 2035 |
10,000 |
239 |
239 |
6.67% जीएस 2050 |
7,000 |
167 |
167 |
हामीदारी नीलामियां 7 मई 2021 (शुक्रवार) को एकाधिक मूल्य आधारित नीलामी पद्धति के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। प्राथमिक व्यापारी (पीडी) एसीयू नीलामी के लिए अपनी बोलियां कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में हामीदारी नीलामी के दिन पूर्वाह्न 9.00 बजे से पूर्वाह्न 9.30 बजे के बीच प्रस्तुत कर सकते हैं।
हामीदारी कमीशन, प्रतिभूति जारी करने की तारीख को भारतीय रिज़र्व बैंक में संबंधित प्राथमिक व्यापारी के चालू खाते में जमा किया जाएगा।
अजीत प्रसाद
निदेशक
प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/167 |