18 जनवरी 2023
भारतीय रिज़र्व बैंक ने प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावनाएं 2021-22 जारी की
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 'प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की संभावनाएं 2021-22’ शीर्षक से वार्षिक प्रकाशन का 9वां अंक जारी किया। इसे https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=publications पर देखा जा सकता है। यह प्रकाशन भारतीय रिज़र्व बैंक के 'पर्यवेक्षण विभाग' द्वारा प्रकाशित किया गया है।
इस प्रकाशन में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अनुसूचित और गैर-अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों के वित्तीय खातों को शामिल किया गया है। यह प्रकाशन तुलन-पत्र, लाभ और हानि लेखा, अनर्जक आस्तियों, वित्तीय अनुपातों, कार्यालयों के राज्य-वार वितरण और प्राथमिकता क्षेत्र के अग्रिमों के विवरण के बारे में समग्र जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह प्रकाशन पूंजी पर्याप्तता, लाभप्रदता और कर्मचारी उत्पादकता संबंधी चुनिंदा वित्तीय अनुपातों पर अनुसूचित प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों की बैंक-वार जानकारी भी प्रदान करता है। यह प्रकाशन भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई) के लिंक https://dbie.rbi.org.in/ के माध्यम से वार्षिक आधार पर केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। इस मामले में संदर्भ के लिए प्रकाशन की कोई हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं होगी।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1568 |