Click here to Visit the RBI’s new website

BBBPLogo

विदेशी मुद्रा प्रबंधक

भारतीय रुपए के बाहरी मूल्‍य के निर्धारण के लिए बाज़ार-आधारित प्रणाली में परिवर्तन के साथ विदेशी मुद्रा बाज़ार ने सुधार अवधि की शुरुआत से ही भारत में ज़ोर पकड़ा है।

प्रेस प्रकाशनी


(551 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 2024

28 मार्च 2025

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), दिसंबर 2024

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिसंबर 2024 के अंत के लिए भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए [1]

दिसंबर 2024 के अंत में आईआईपी की मुख्य बातें:

  • भारत पर अनिवासियों के निवल दावे 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान 11 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर दिसंबर 2024 में 364.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गए।

  • भारतीय निवासियों की विदेशी वित्तीय आस्तियों में 40.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई और भारत में गैर-निवासियों के दावों में भी 29.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर गिरावट आई, जिसके परिणामस्वरूप भारत की निवल विदेशी देयतों में वृद्धि हुई। (तालिका 1)।

  • अक्तूबर-दिसंबर 2024 के दौरान भारतीय निवासियों के विदेशी आस्तियों में कमी का मुख्य कारण आरक्षित आस्तियों में 70.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट है।

  • तथापि, आरक्षित आस्तियों में दिसंबर 2023 की तुलना में 13.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई।

  • तिमाही के दौरान आवक प्रत्यक्ष और पोर्टफोलियो निवेश में गिरावट के कारण भारत की विदेशी देयताओं में कमी आई, हालांकि व्यापार ऋण, ऋण और मुद्रा तथा जमाराशियों में वृद्धि दर्ज की गई।

  • दिसंबर 2024 में भारत की कुल अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों में आरक्षित आस्तियों की हिस्सेदारी 59.0 प्रतिशत रही (तालिका 2)।

  • अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की विनिमय दर में परिवर्तन ने, अमेरिकी डॉलर में मूल्यन करने पर, देयताओं में परिवर्तन को प्रभावित किया।

  • भारत की अंतर्राष्ट्रीय देयताओं की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय आस्तियों का अनुपात दिसंबर 2024 में बढ़कर 74.7 प्रतिशत हो गया, जो एक वर्ष पहले 73.1 प्रतिशत था।

  • कुल बाह्य देयताओं में ऋण देयताओं की हिस्सेदारी दिसंबर 2024 में बढ़कर 53.6 प्रतिशत हो गया, जो एक तिमाही पहले 52.9 प्रतिशत और एक वर्ष पहले 51.2 प्रतिशत था (तालिका 3)।

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2508


Table 1: Overall International Investment Position of India
(US$ billion)
Period Dec-23 (PR) Mar-24 (PR) Jun-24 (PR) Sep-24 (PR) Dec-24 (P)
Net IIP (A-B) -368.1 -361.2 -367.2 -353.5 -364.5
A. Assets 999.0 1,033.8 1,051.7 1,118.8 1,078.7
  1. Direct Investment 236.5 242.3 246.4 253.8 260.2
    1.1 Equity and investment fund shares 149.4 153.4 156.4 161.8 165.7
    1.2 Debt instruments 87.1 88.9 90.0 92.0 94.5
  2. Portfolio Investment 11.7 12.4 12.4 12.5 12.2
    2.1 Equity and investment fund shares 9.5 10.9 10.7 11.2 9.4
    2.2 Debt securities 2.2 1.5 1.7 1.3 2.8
  3. Other Investment 128.3 132.7 140.9 146.7 170.6
    3.1 Trade Credits 31.7 33.5 32.9 33.0 33.3
    3.2 Loans 18.5 17.6 20.8 22.1 22.5
    3.3 Currency and Deposits 44.3 53.5 57.7 56.1 68.7
    3.4 Other Assets 33.8 28.1 29.5 35.5 46.1
  4. Reserve Assets 622.5 646.4 652.0 705.8 635.7
B. Liabilities 1,367.1 1,395.0 1,418.9 1,472.3 1,443.2
  1. Direct Investment 536.9 542.9 553.0 555.7 547.6
    1.1 Equity and investment fund shares 505.6 511.1 520.8 523.2 513.6
    1.2 Debt instruments 31.3 31.8 32.2 32.5 34.0
  2. Portfolio Investment 268.7 276.8 276.9 293.8 276.0
    2.1 Equity and investment fund shares 161.2 162.1 160.9 170.9 155.6
    2.2 Debt securities 107.5 114.7 116.0 122.9 120.4
  3. Other Investment 561.5 575.3 589.0 622.8 619.6
    3.1 Trade Credits 123.3 123.7 125.9 130.9 135.1
    3.2 Loans 215.0 221.9 224.9 239.8 241.0
    3.3 Currency and Deposits 149.3 154.8 160.6 164.1 165.7
    3.4 Other Liabilities 73.9 74.9 77.6 88.0 77.8
of which:          
Special drawing rights (Net incurrence of liabilities) 22.2 21.9 21.8 22.4 21.6
Memo Item: Assets to Liability ratio (%) 73.1 74.1 74.1 76.0 74.7
Notes (applicable for all tables):
1. P: Provisional; PR: Partially Revised.
2. The sum of the constituent items may not add to the total due to rounding off.

Table 2: Composition of International Financial Assets and Liabilities of India
(per cent)
Period Dec-23 (PR) Mar-24 (PR) Jun-24 (PR) Sep-24 (PR) Dec-24 (P)
A. Assets
    1. Direct Investment 23.7 23.5 23.4 22.7 24.1
    2. Portfolio Investment 1.2 1.2 1.2 1.1 1.1
    3. Other Investment 12.8 12.8 13.4 13.1 15.8
    4. Reserve Assets 62.3 62.5 62.0 63.1 59.0
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
B. Liabilities
    1. Direct Investment 39.3 38.9 39.0 37.7 38.0
    2. Portfolio Investment 19.7 19.8 19.5 20.0 19.1
    3. Other Investment 41.0 41.3 41.5 42.3 42.9
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

Table 3: Share of External Debt and Non-Debt Liabilities of India
(per cent)
Period Dec-23 (PR) Mar-24 (PR) Jun-24 (PR) Sep-24 (PR) Dec-24 (P)
Non-Debt Liabilities 48.8 48.3 48.0 47.1 46.4
Debt Liabilities 51.2 51.7 52.0 52.9 53.6
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

[1] भारत की तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल पर प्रसारित की जाती है और सितंबर 2024 के अंत के लिए पिछली तिमाही की आईआईपी 30 दिसंबर 2024 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी की गई।

2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष