Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(333 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (आईटीबीएस) सर्वेक्षण: 2023-24 की शुरुआत की

21 जून 2024

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (आईटीबीएस) सर्वेक्षण: 2023-24
की शुरुआत की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग सेवाओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार (आईटीबीएस) पर सर्वेक्षण के 2023-24 दौर की शुरूआत की।

वर्ष 2006-07 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला सर्वेक्षण, भारतीय बैंकों की विदेशों में कार्यरत शाखाओं/सहायक संस्थाओं/ संयुक्त उद्यमों और विदेशी बैंकों की भारत में कार्यरत शाखाओं/सहायक संस्थाओं द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जो ग्राहकों से वसूल किए जाने वाले सुस्पष्ट/ अंतर्निहित शुल्क/कमीशन पर आधारित है।

वर्ष 2023-24 दौर के लिए सर्वेक्षण अनुसूची, विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाओं/सहायक संस्थाओं/संयुक्त उद्यम और भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों की शाखाओं/सहायक संस्थाओं द्वारा भरा जाना आवश्यक है। इस सर्वेक्षण अनुसूची का सॉफ्ट फॉर्म (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में - जिनमें से एक का उपयोग किया जा सकता है) भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर 'विनियामक रिपोर्टिंग' - → 'विवरणी की सूची' - → 'आईटीबीएस - सर्वेक्षण अनुसूची' शीर्षक के अंतर्गत [या 'फ़ॉर्म' शीर्ष के अंतर्गत (होम पेज पर नीचे 'अन्य लिंक' में उपलब्ध) और 'सर्वेक्षण' उप-शीर्ष] में उपलब्ध है। अनुसूची विधिवत भरकर 31 जुलाई 2024 तक ई-मेल द्वारा भेजी जा सकती है।

किसी प्रकार की पूछताछ/स्पष्टीकरण के लिए, कृपया ई-मेल या निम्नलिखित से संपर्क करें:

निदेशक
अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग प्रभाग
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग (डीएसआईएम)
भारतीय रिज़र्व बैंक
सी-9, 6वीं मंजिल, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व)
मुंबई - 400 051
फोन: 022 - 2657 8247 / 8494 / 8649

(पुनीत पंचोली) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/537


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष