20 दिसंबर 2019
विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर 33 वीं छमाही रिपोर्ट: अप्रैल-सितंबर 2019
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज सितंबर 2019 के अंत के संदर्भ में विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर 33वीं छमाही रिपोर्ट जारी की है।
06 दिसंबर 2019 तक विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति निम्नानुसार है:
यूएस $ बिलियन |
विदेशी मुद्रा भंडार (i+ii+iii+iv) |
453.4 |
i. विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफ़सीए) |
421.3 |
ii. स्वर्ण |
27.1 |
iii. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) |
1.4 |
iv. आरक्षित ट्रांच की स्थिति (आरटीपी) |
3.6 |
यह विदित है कि फरवरी 2004 में, रिज़र्व बैंक ने देश की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन के संबंध में अधिक पारदर्शिता लाने और प्रकटन के स्तर को बढ़ाने के लिए छमाही रिपोर्ट तैयार करने और उसे सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।
अजीत प्रसाद
निदेशक
प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1481 |