ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (192.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
उपर्युक्त कार्य के लिए बोली-पूर्व बैठक संपदा विभाग द्वारा मुख्य कार्यालय भवन के सम्मेलन कक्ष में 17 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे निम्नलिखित की उपस्थिति में आयोजित की गई:
भारतीय रिज़र्व बैंक के लिए:
-
बा कमल नायक, सहायक महाप्रबंधक (संपदा)
-
पलाश चौरसिया, सहायक प्रबन्धक (संपदा)
-
योगेश गुप्ता, सहायक प्रबन्धक (तक.-सिविल)
-
साकेत पुट्टेवार, कनिष्ठ अभियंता (तक.-सिविल)
-
ईशान जमजारे, सहायक (संपदा)
निविदाकर्ता:
-
नितेश चांदेकर, मेसर्स सन्नी एंटेर्प्रायसेस
-
योगेश पी लोंखंडे, मेसर्स योगेश पी लोखंडे
-
विवेक शामदासानी, मेसर्स वी एस कन्स्ट्रकशन
-
सुनील गिरड़कर, मेसर्स गिरड़कर असोसिएटेस
संभावित बोलीदाताओं द्वारा उठाए गए प्रश्नों और बैंक द्वारा उन पर दिए गए स्पष्टीकरण का सारांश निम्नलिखित है:
प्रश्न: प्रवेश द्वार पर विभाजन के किस तरफ एल्युमिनियम फ्रेमिंग लगाई जानी चाहिए?
स्पष्टीकरण: प्रवेश द्वार के विभाजन के दोनों ओर एल्युमिनियम फ्रेमिंग लगाई जानी चाहिए।
प्रश्न: मूल्य बोली के मद संख्या 1 में उल्लिखित ध्वनिरोधी दीवार पैनल किस कंपनी का होना चाहिए?
स्पष्टीकरण: निविदा भाग I के अनुसार, निर्माण अनुमोदित सामग्रियों की सूची (पृष्ठ संख्या 265) के अनुसार होना चाहिए। |
|