भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी (इसके बाद आरबीआई/बैंक के रूप में संदर्भित) 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए पूर्व-योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाले पात्र ठेकेदारों से मुख्य कार्यालय भवन, आरबीआई, गुवाहाटी में हैंडलरों के साथ स्निफर डॉग्स की सेवाएं प्रदान करने के लिए ई-टेंडर आमंत्रित करता है।
| 1 |
विभाग का नाम |
मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी |
| 2 |
ई–निविदा सं. |
RBI/Guwahati/HRMD/5/25-26/ET/745[Deployment of sniffer dogs] |
| 3 |
कार्यों का विवरण |
मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, स्टेशन रोड, पानबाजार, गुवाहाटी में हैंडलरों के साथ खोजी कुत्तों की सेवाएं प्रदान करने का अनुबंध |
| 4 |
निविदा का तरीका |
ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम
(ख) https://www.mstcecommerce.com के माध्यम से (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) |
| 5 |
अनुमानित लागत |
₹12,61,380/- (जीएसटी को छोड़कर) |
| 6 |
बयाना धन जमा |
₹25,228/- (अनुमानित लागत का 2%)
[एनईएफटी लेनदेन टिप्पणियों में आपका नाम/कंपनी का नाम/निविदा का नाम उल्लेख करते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी के खाते संख्या - 8692299, आईएफएससी RBIS0GWPA01 में एनईएफटी के माध्यम से जमा किया जाना] |
| 7 |
उद्धृत दरों की वैधता |
ई-टेंडर के भाग I के खुलने की तारीख से 90 दिन |
| 8 |
निष्पादन की गारंटी |
₹63,069/- (अनुमानित लागत का 5%) |
| 9 |
प्रेस में एनआईटी का प्रकाशन, बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी पोर्टल |
24 दिसम्बर 2025 11:00 बजे |
| 10 |
पार्टियों के देखने के लिए उपलब्ध एनआईटी की तिथि |
24 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक |
| 11 |
लेन-देन शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा शुल्क के अनुसार, शुल्क एमएसटीसी को प्रस्तुत किया जाएगा। लेनदेन शुल्क का भुगतान एमएसटीसी पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। |
| 12 |
बोली-पूर्व बैठक का कार्यक्रम |
20 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थान – चौथी मंज़िल, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी |
| 13 |
भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त के प्रकाशन की तिथि, यदि कोई हो। |
22 जनवरी 2026 |
| 14 |
एमएसटीसी वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
24 दिसम्बर 2025, 11:00 बजे |
| 15 |
तकनीकी वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के समापन की तिथि |
01 फ़रवरी 2026 17:00 बजे तक |
| 16 |
भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी को ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि |
01 फरवरी, 2026 17:00 बजे तक |
| 17 |
भाग I यानी तकनीकी-वाणिज्यिक बोली के खुलने की तिथि और समय |
03 फरवरी, 2026 सुबह 11:00 बजे से |
| 18 |
मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय |
यथासमय सूचित किया जाएगा। |