ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (941.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
रिज़र्व बैंक स्टाफ़ कॉलेज, चेन्नई 50 लाख तक की लागत वाले कार्य की उक्त श्रेणी के अंतर्गत बैंक के सूचीबद्ध विक्रेताओं/ठेकेदारों से उपर्युक्त कार्य के लिए ई-टेंडर आमंत्रित करता है। निविदा एमएसटीसी लिमिटेड के ई-टेंडरिंग पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn) के माध्यम से की जाएगी। सभी इच्छुक सूचीबद्ध विक्रेताओं/ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा। ई-टेंडर की अनुसूची इस प्रकार है:
निविदा की अनुसूची (एसओटी)
| निविदा का नाम |
पुराने हॉस्टल ब्लॉक (किसी भी मंजिल), रिज़र्व बैंक स्टाफ कॉलेज, चेन्नई में 10 कमरों का नवीनीकरण |
| कार्य की अनुमानित लागत |
जीएसटी और रिबेट वैल्यू मिलाकर ₹34.23 लाख |
| ई-निविदा सं. |
आरबीआई/रिज़र्व बैंक स्टाफ कॉलेज/एस्टेट/8/2025-26/ईटी/749 |
| निविदा का माध्यम |
ई-खरीदारी प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I-तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से मूल्य बोली) |
| बयाना राशि |
₹68,460/- (केवल अड़सठ हजार चार सौ साठ रुपये) एनईएफटी के रूप में
Beneficiary Name: RBSC CHENNAI
IFSC: RBIS0SCPA01
Account No.: 186003001 |
| निविदा आमंत्रित करने की सूचना की तिथि (एनआईटी) पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध |
24 दिसंबर, 2025, दोपहर 02:00 बजे |
| निम्नलिखित ऑन लाइन लिंक पर तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू करने की तिथि www.mstcecommerce.com/eprocn |
24 दिसंबर, 2025 दोपहर 02:00 बजे से |
| तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली की ऑनलाइन ई-निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
31 दिसंबर, 2025, दोपहर 02:00 बजे |
| बयाना राशि जमा करने की अंतिम दिनांक |
31 दिसंबर, 2025, दोपहर 02:00 बजे |
| निविदा खुलने की तिथि/समय/स्थान |
31 दिसंबर, 2025, दोपहर 03:00 बजे |
| लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड के निर्देशों के अनुसार |
भविष्य में निविदा में यदि कोई संशोधन/शुद्धिपत्र जारी किया जाएगा तो उसे केवल आरबीआई वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट पर ही अधिसूचित किया जाएगा तथा समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
मुख्य महाप्रबंधक/प्रधानाचार्य
रिज़र्व बैंक स्टाफ कॉलेज
359 अन्ना सलाई, तेयनमपेट
चेन्नई – 600 018
24 दिसंबर, 2025 |
|