भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर अपने किदवई नगर कर्मचारी आवास में इंटरकॉम टेलीफोन केबलिंग एवं वायरिंग के कार्य हेतु ई-निविदा दो भागों (भाग I और भाग II) में आमंत्रित करता है। उक्त कार्य की अनुमानित लागत रु. 7.00 लाख है। भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर में रु. 5 लाख से अधिक के विद्युत कार्यों के लिए सूचीबद्ध फर्में/ कंपनियां ही इस निविदा में भाग लेने की पात्र हैं।
C |
महत्वपूर्ण जानकारी |
a. |
ई- निविदा संख्या |
RBI/KANPUR/ESTATE/148/19-20/ET/296 |
b. |
कार्य की अनुमानित लागत |
रु. 7.00 लाख |
c. |
बोली जमानत राशि / ईएमडी |
रु. 14,000 की राशि कार्यादेश जारी होने से पहले सफल निविदाकार द्वारा जमा की जानी है। |
d. |
ई-निविदा का प्रकार |
सीमित (केवल उन्हीं फर्मों के लिए जो रुपये 5 लाख से अधिक की राशि के विद्युत कार्यों की श्रेणी में भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर में सूचीबद्ध हैं।) |
e. |
निविदा की लागत |
शून्य |
f. |
निविदा की बोली जमानत राशि/ ईएमडी/ लागत का भुगतान एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। खाताधारक नाम : भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर खाते का प्रकार : चालू खाता खाता सं. : 186003001 आईएफएससी : RBIS0KNPA01 (कृपया 0 को ‘शून्य‘ पढ़ा जाए) |
रु. 14,000/- की बयाना जमा राशि का भुगतान सफल बोलीकर्ता द्वारा एनईएफटी / आरटीजीएस / डिमांड ड्राफ्ट, जो भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर के पक्ष में देय होगा, के माध्यम से किया जाएगा जो किदवई नगर कर्मचारी आवास, भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर में इंटरकॉम टेलीफोन केबलिंग और वायरिंग के कार्य हेतु होगा। |
g. |
लिखित प्रश्नों और बैठक के दौरान अन्य मौखिक प्रश्नों, यदि कोई हों, को स्पष्ट करने हेतु बोली पूर्व बैठक आयोजित करने की तारीख |
तारीख : 31 जनवरी, 2020
समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान : भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर |
h. |
किस तारीख तक लिखित प्रश्नों और बैठक के दौरान अन्य मौखिक प्रश्नों, यदि कोई हों, के माध्यम से उठाये गए सभी मुद्दों को संपदा विभाग द्वारा लिखित में स्पष्ट किया जाएगा और भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। |
तारीख : 31 जनवरी, 2020
स्थान : भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर |
i. |
ई-निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख और समय |
10 फरवरी, 2020 को अपराह्न 1:00 बजे तक |
j. |
निविदा के भाग-I के खुलने की तारीख और समय |
10 फरवरी, 2020 को अपराह्न 3:00 बजे |
k. |
निविदा के भाग-II के खुलने की तारीख और समय |
ई-मेल द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा। |
l. |
कार्य प्रारंभ करने की तारीख |
कार्यादेश जारी होने के 10 वें दिन से। |
m. |
कार्य पूरा करने की अवधि |
कार्यादेश जारी होने के 10 वें दिन से 12 सप्ताह में। |
n. |
प्रतिधारण राशि / प्रतिभूति जमा राशि |
कार्य पूरा होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए संविदा राशि का 5%)। |
o. |
परिनिर्धारित हर्जाना
(समय पर कार्य पूरा न करने पर दंड) |
निर्धारित अवधि के बाद प्रति सप्ताह देरी के हिसाब से उद्धृत राशि का 0.25% का परिनिर्धारित हर्जाना लगाया जाएगा जो कि संविदा राशि के 10 प्रतिशत की ऊपरी सीमा के अधीन होगा। |
p. |
निविदा की वैधता |
भाग I के खोलने की तिथि से 90 दिन |
q. |
इस संबंध में उत्पन्न सभी विवाद क्षेत्राधिकार के अधीन होंगे। |
कानपुर |
r. |
निविदा / बोली प्रेषित करने का पता |
क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, महात्मा गांधी मार्ग, द मॉल, कानपुर-208001 |
s. |
इस निविदा के संबंध में पत्राचार हेतु संपर्क आईडी और पता |
ई-मेल: estatekanpur@rbi.org.in भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, महात्मा गांधी मार्ग, द मॉल, कानपुर-208001 |
यह ई-निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) निविदा का अभिन्न हिस्सा है। अतः, निविदाकारों द्वारा इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और निविदा के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।