शुद्धिपत्र
बोली पूर्व बैठक
महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी), भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक, रांची के जिला परिषद भवन स्थित अतिरिक्त कार्यालय परिसर में ओपन ऑफिस मॉड्यूलर वर्कस्टेशन फर्नीचर का डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति और फिक्सिंग के लिए ई-निविदा आमंत्रित की जाती है। ई-निविदा विस्तृत निविदा सूचना के साथ एमएसटीसी वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi’ और बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर निविदा मेनू के अंतर्गत दिनांक 12 अगस्त 2022 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध रहेगा।
2. बोली लगाने वाले सभी इच्छुक व्यक्तियों को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपर्युक्त दिए गए वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर करना होगा।
3. कार्य की अनुमानित लागत ₹22,39,400/- (जीएसटी सहित लगभग) है, हालांकि वास्तविक राशि भिन्न हो सकती है।
4. ई-निविदा प्रक्रिया की सारणी (शिड्यूल) इस प्रकार हैः
क्र सं. |
गतिविधि |
संभावित तिथि |
1. |
प्रेस-वेब विज्ञापनों की तिथि |
12/08/2022 |
2. |
निविदा सं: |
RBI/Ranchi/Estate/1/23-24/ET/1 |
3. |
कार्य का नाम: |
भारतीय रिजर्व बैंक, रांची के जिला परिषद भवन स्थित अतिरिक्त कार्यालय परिसर में ओपन ऑफिस मॉड्यूलर वर्कस्टेशन फर्नीचर का डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति और फिक्सिंग। |
4. |
निविदा का माध्यम: |
ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम, वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से ऑनलाइन (भाग I- तकनीकी वाणिज्यिक बोली और भाग -II - वित्तीय बोली) |
5. |
पक्षकारों को डाउनलोड करने हेतु ई-निविदा (पूर्ण निविदा के साथ) पोर्टल पर उपलब्ध होने की तारीख एवं समय https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi |
दिनांक 12 अगस्त 2022 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से |
6. |
बोली से पूर्व की जाने वाली बैठक (प्री-बिड मीटिंग -ऑफलाइन) की तारीख |
18 अगस्त 2022 को 11.00 बजे स्थान: - संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, आरआरडीए भवन, चौथी मंजिल, कचहरी चौक, रांची (झारखंड) - 834001 |
7. |
कार्य की अनुमानित लागत: |
₹22,39,400/- (रुपये बाईस लाख ऊंचालिश हजार चार सौ मात्र). |
8. |
बयाना जमा राशि: |
₹44,790/- रुपये के ईएमडी का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया जाएगा। एनईएफटी का विवरणः लाभार्थी का नामः Reserve Bank of India, Ranchi; IFSC: RBIS0RNPA01 (Numeric Zero at 5th and 10th place from left); A/c no.- 186003001. ट्रांजेक्शन नंबर (स्कैन की गई कॉपी) के साथ प्रेषण का प्रमाण संलग्न/अपलोड किया जाए। बोलीदाताओं को यह भी सूचित किया जाता है कि वे 01 सितंबर 2022 को 14:00 बजे तक estateranchi@rbi.org.in पर ट्रांजेक्शन नंबर (स्कैन कॉपी) के साथ प्रेषण का प्रमाण अवश्य भेज दें।
अथवा
किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक द्वारा जारी irrevocable बैंक गारंटी बैंक के मानक प्रोफार्मा,जो निविदा फार्म में उपलब्ध है, प्रत्यक्ष रूप में संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, आरआरडीए भवन, चौथी मंजिल, कचहरी चौक, रांची (झारखंड) - 834001 में दिनांक 01 सितंबर 2022 को 14:00 बजे तक प्रस्तुत करना होगा। |
9. |
आरबीआई, रांची को बयाना जमा राशि (ईएमडी) के लिए डीडी / बैंक गारंटी जमा करने की अंतिम तिथि |
01 सितंबर 2022 को 14:00 बजे तक |
10. |
परफॉर्मेंस बैंक गारंटी |
संविदा राशि का 05 प्रतिशत |
11. |
कार्य पूरा करने के लिए समय की गणना निविदा की स्वीकृति पत्र जारी होने के 10वें दिन से की जाएगी। |
50 दिन |
12. |
https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली (टेक्नो-कमर्शियल बिड) और वित्तीय बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू करने की तारीख |
18 अगस्त, 2022 को, 12:00 बजे से |
13. |
वाणिज्यिक बोली (टेक्नो-कमर्शियल बिड) और वित्तीय बोली जमा करने के लिए ई-निविदा बंद करने की तारीख |
01 सितंबर, 2022 को 14:00 बजे तक |
14. |
भाग-I के खोले जाने की तिथि और समय (अर्थात - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) |
01 सितंबर, 2022 को 15:30 बजे |
15. |
भाग-II के खोले जाने की तिथि और समय (अर्थात - वित्तीय बोली) |
सभी पात्र बोली लगाने वालों /ठेकेदारों को सूचित किया जाएगा। |
16. |
लेन देन शुल्क |
ई-प्रोक्योरमेंट में भाग लेने के लिए शुल्क भुगतान एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड को किया जाएगा या मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार किया जाएगा। |
17. |
पोर्टल से डाउनलोड के लिए निविदा शुल्क |
शून्य |
18. |
इस ई-निविदा के पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज भेजने की तिथि और समय |
प्रासंगिक दस्तावेजों को 25 अगस्त, 2022 को 17:00 बजे तक या उससे पहले, भारतीय रिजर्व बैंक, चौथी मंजिल, आरआरडीए भवन, कचहरी चौक को ईमेल द्वारा या अन्य माध्यम से भेजने की आवश्यकता है I |
5. प्राप्त निविदाओं के भाग-I की जांच करने के पश्चात् पात्र पाये जाने वाले ऐसे सभी बोली लगाने वालों/ठेकेदारों के निविदा के भाग-II को अगले कार्य दिवस को खोला जाएगा, जिसकी सूचना सभी पात्र बोली लगाने वालों/ठेकेदारों को दी जाएगी। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी ई-निविदाओं को स्वीकार करने या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।
नोट: सभी निविदाकर्ता कृपया ध्यान दें कि ई-निविदा के लिए कोई भी परिशिष्ट/शुद्धि-पत्र, यदि भविष्य में जारी किया जाता है, तो केवल ऊपर दिए गए आरबीआई और एमएसटीसी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
महाप्रबंधक (प्र.अ)
रांची
12 अगस्त 2022 |