भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर में स्थित कायार्लय परिसर व आवासीय कॉलोनियों में छ: महीनों की प्रारंभिक अवधि के लिए (01 अक्तूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक) नि:शस्त्र निजी सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने हेतु ई–निविदाएँ आमंत्रित करता है।
ई–निविदा एमएसटीसी की वेबसाइट: https://www.mstcecommerce.com/eprocn/ के माध्यम से की जाएगी। सभी योग्य एवं इच्छुक कंपनियाँ /एजेंसी / फ़र्मों को इस ई–निविदा में भाग लेने हेतु एएमएसटीसी लिमिटेड की वैबसाइट पर अपना पंजीकरण करना अनिवार्य है। ई–निविदा की अनुसूची निम्नलिखित है:
क्र.सं |
विवरण |
विस्तार |
क) |
ई–निविदा का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक के कानपुर में स्थित मुख्य कायार्लय परिसर तथा आवासीय कॉलोनियों की सुरक्षा के लिए नि:शस्त्र निजी सुरक्षा गार्ड प्रदान कराने हेतु वार्षिक सेवा अनुबंध |
ख) |
अनुमानित वार्षिक लागत |
सभी लागत और करों सहित ₹2,60,00,000/- (दो करोड़ और साठ लाख रुपये मात्र) |
ग) |
ई–निविदा की प्रणाली |
ई-अधिप्राप्ति प्रणालि
(ऑनलाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II – मूल्य बोली) www.mstcecommerce.com/eprocn/ के माध्यम से |
घ) |
ई–निविदा का प्रकार |
खुली (दो-बोली प्रणाली) |
ङ) |
ई–निविदा सूचना के वैबसाइट पर उपलब्ध होने की तारीख |
26 जुलाई 2024 (शुक्रवार) पूर्वाह्न 11:00 बजे |
च) |
ऑन-लाइन तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-टेंडर की शुरुआत की तारीख http://mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर |
02 अगस्त 2024 (शुक्रवार) पूर्वाह्न 11:00 बजे |
छ) |
बोली-पूर्व बैठक की तिथि, समय और स्थान |
ऑफलाइन – 09 अगस्त 2024 (शुक्रवार) पूर्वाह्न 11:00 बजे
स्थान: शिष्टाचार एवं सुरक्षा कक्ष, द्वितीय तल, भारतीय रिजर्व बैंक, एम.जी. रोड़, कानपुर - 208001 (उत्तर प्रदेश) |
ज) |
बयाना राशि जमा करने का विवरण एएमएसटीसी वैबसाइट पर डालें एवं लेन-देन विवरण (यूटीआर संख्या) भी अंतरंग/ अग्रेषित करें। ईमेलपता: psokanpur@rbi.org.in |
₹5,20,000/- (पाँच लाख और बीस हज़ार रुपये मात्र) एनईएफटी / नेट बैंकिंग के माध्यम से
लाभार्थी का नाम- भारतीय रिजर्व बैंक
लाभार्थी खाता संख्या – 186003001
IFSC - RBIS0KNPA01 (5वां और 10वां अंकशून्य है) |
झ) |
ई–निविदा शुल्क |
शून्य |
ञ) |
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि। |
23 अगस्त 2024 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
ट) |
तकनीकी बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद करने की तिथि। |
23 अगस्त 2024 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे |
ठ) |
भाग-I (अर्थात तकनीकी बोली) के खुलने की तिथि और समय । भाग-II यानी मूल्य बोली खोलने की तिथि अलग से सूचित की जाएगी |
23 अगस्त 2024 (शुक्रवार) को अपराह्न 03:00 बजे |
ड) |
ई–निविदा की वैधता |
टेक्निकल बिड खोलने की तारीख से 90 दिन |
ढ) |
लेनदेन शुल्क (गैर-वापसी योग्य) (MSTC ई-टेंडर में भाग लेने के लिए एएमएसटीसी (MSTC) ई-भुगतान गेटवे को निविदा कारों द्वारा अलग से भुगतान किया जाएगा) |
MSTC भुगतान गेटवे / NEFT / RTGS के माध्यम से MSTC पोर्टल में उल्लिखित लेन देन शुल्क का भुगतान MSTC के पक्ष में करें |
2. इच्छुक निविदाकर्ता ₹5,20,000/- (पाँच लाख और बीस हज़ार रुपये मात्र) एनईएफटी / नेट बैंकिंग के माध्यम से बयाना राशि के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर को भुगतान करेंगे।
3. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को आवश्यक पात्रता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में उनकी विफलता की स्थिति में, बैंक को उनकी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार है। बयाना राशि के बिना ई-निविदा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
4. बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार रखता है।
5. भविष्य में जारी संशोधन / शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल ऊपर दी गई RBI वेबसाइट और MSTC पोर्टल पर अधिसूचित किया जाएगा और अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
कानपुर |