भारतीय रिज़र्व बैंक, कोहिमा अपने अधिकारियों और अधिकृत व्यक्ति (व्यक्तियों) के उपयोग के लिए वाहन प्रदान करने के लिए बैंक द्वारा आवश्यकता के आधार पर सूचीबद्ध करने के लिए पात्र कार-किराए पर देने वाली एजेंसियों/कंपनियों से ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। अनुबंध शुरूआत में मार्च 31, 2025 तक वैध होगा और अधिकतम दो और वर्षों, एक बार में एक वर्ष बढ़ाया जा सकता है, जो संतोषजनक प्रदर्शन या अन्य अवधि/मापदंडों, जो बैंक तय कर सकता है, के अधीन होगा। ई-टेंडरिंग एमएसटीसी लिमिटेड के ई-टेंडरिंग पोर्टल के माध्यम से की जाएगी (www.mstcecommerce.com/eprocn). ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी पात्र और इच्छुक बोलीदाताओं को उपर्युक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पंजीकृत करना होगा। ई-टेंडर की संक्षिप्त जानकारी एवं शेड्यूल इस प्रकार है:
निविदा की अनुसूची
क्रमसं |
मदें |
विवरण |
1 |
ई-निविदा सं |
RBI/Kohima Sub Office/HRMD/3/24-25/ET/535 |
2 |
निविदा का तरीका |
एमएसटीसी वेबसाइट पर केवल ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II – मूल्यबोली) के माध्यम से लिंक- www.mstcecommerce.com/eprocn |
3 |
कार्य का नाम |
बैंक के कोहिमा स्थित कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों एवं अन्य अधिकृत व्यक्तियों को वाहन उपलब्ध कराने हेतु कार सेवा प्रदाता कंपनियों का मनोनयन |
4 |
अनुमानित लागत |
लगभग ₹10,00,000/- (रूपये दस लाख मात्र) प्रतिवर्ष सभी करों सहित |
5 |
बयाना राशि जमा |
₹20,000/- (रूपये बीस हजार मात्र) एनईएफटी के माध्यम से आरबीआई खाता संख्या., आईएफएससी कोड: NEFT, RBI A/c No.- 8692299, IFSC- RBIS0GWPA01 अथवा भारतीय रिजर्व बैंक, कोहिमा के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट ईएमडी में कोई ब्याज नहीं होगा। यह ठेका दिए जाने के 10 कार्य दिवसों के भीतर असफल निविदाकर्ताओं को वापस कर दिया जाएगा। सफल निविदाकर्ताओं के मामले में, ईएमडी बैंक गारंटी के रूप में प्रतिभूति जमा जमा करने के बाद वापस कर दिया जाएगा। उद्यम पंजीकरण संख्या (उद्योग आधार मेमोरेंडम नंबर) रखने वाले एम.एस.ई. को ईएमडी जमा करने से छूट दी गई है। |
6 |
लेनदेन शुल्क |
एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लि. के सूचना के अनुसार एमएसटीसी पेमेंट गेटवे /एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से संविदा के कुल अनुमानित लागत के 0.05% + टैक्सेस |
7 |
निष्पादन गारंटी |
₹50,000/- (रूपये पचास हजार मात्र) उद्धृत राशि का 5% सफल बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत किया जाना है |
8 |
पार्टियों के लिए डाउनलोड करने के लिए एनआईटी उपलब्ध होने की तिथि |
अक्टूबर 19, 2024, को 12:00 बजे से |
9 |
प्री-बिड बैठक (ऑनलाइन) |
ऑफ़लाइन : नवंबर 05, 2024 को अपराहन 03:00 बजे स्थान – भारतीय रिजर्व बैंक, टी. ताचू एन्कलेव, न्यू सेक्रेटेरियट – हाई कोर्ट जंक्शन रोड, कोहिमा, नागालैंड – 797004 |
10 |
ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
अक्टूबर 19, 2024, को 12:00 बजे से |
11 |
बयाना राशि (EMD) जमा करने की अंतिम तिथि |
नवंबर 18, 2024, को 11:00 बजे तक |
12 |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तिथि |
नवंबर 18, 2024, को 12:00 बजे तक |
13 |
भाग I : (तकनीकी वाणिज्यिक बोली) खोलने की तारीख व समय |
नवंबर 18, 2024, को 15:00 बजे तक |
भाग II : (वित्तीय बोली) खोलने की तारीख व समय |
भाग-II अर्थात वित्तीय बोली खोलने की तिथि की सूचना भाग-I में सभी पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल द्वारा अलग से दी जाएगी। |
14 |
निविदा की वैधता |
निविदा के भाग-I के खुलने की तिथि से तीन माह तक |
2. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को आवश्यक पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में विफल रहने की स्थिति में, बैंक उनकी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बिना ईएमडी के ई-निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
3. बैंक न्यूनतम निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं होगा और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
4. भविष्य में निविदा में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल आरबीआई/एमएसटीसी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।
महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी)
भारतीय रिज़र्व बैंक
कोहिमा
|