27 जून 2024
भारतीय रिज़र्व बैंक 28 जून 2024 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
3-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, 28 जून 2024, शुक्रवार को निम्नानुसार परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:
क्रम संख्या |
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़ में) |
अवधि
(दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1 |
50,000 |
3 |
पूर्वाह्न 10:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे |
1 जुलाई 2024
(सोमवार) |
2. दिनांक 28 जून 2024 को कोई मुख्य परिचालन, अर्थात्, 14-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) / परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित नहीं की जाएगी।
3. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 20 जनवरी 2022 की प्रेस प्रकाशनी 2021-2022/1572 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।
(अजीत प्रसाद)
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/574 |