Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी


(326 kb )
विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों के प्रबंधन संबंधी 42वीं छमाही रिपोर्ट: अक्तूबर 2023 – मार्च 2024

13 मई 2024

विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों के प्रबंधन संबंधी 42वीं छमाही रिपोर्ट: अक्तूबर 2023 – मार्च 2024

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज मार्च 2024 के अंत के संदर्भ में विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों के प्रबंधन संबंधी 42वीं छमाही रिपोर्ट जारी की है।

3 मई 2024 तक विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों की स्थिति निम्नानुसार है:

बिलियन अमेरिकी डॉलर
विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियां (i+ii+iii+iv) 641.59
i. विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफ़सीए) 564.16
ii. स्वर्ण 54.88
iii. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 18.05
iv. आरक्षित ट्रांच की स्थिति (आरटीपी) 4.50
* अंतर, यदि कोई हो, तो वह पूर्णांकन के कारण है।

विदित है कि फरवरी 2004 में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने देश की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों के प्रबंधन के संबंध में अधिक पारदर्शिता लाने और प्रकटन के स्तर को बढ़ाने के लिए छमाही रिपोर्ट तैयार करने और उसे सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/295

2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष