आरबीआई परिपत्रों की सूची


यूएपीए, 1967 की धारा 51ए का कार्यान्वयन: यूएनएससी की 1267/1989 आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची: 03 प्रविष्टियों को सूची से हटाना

आरबीआई/2026-27/301
विवि.एएमएल.आरईसी.253/14.06.001/2026-27

27 अक्तूबर 2026

अध्यक्ष/मुख्य कार्यपालक अधिकारी
वाणिज्यिक बैंक, लघु वित्त बैंक, भुगतान बैंक, शहरी सहकारी बैंक,
ग्रामीण सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्थानीय क्षेत्र बैंक,
गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां, आस्ति पुनर्निर्माण कंपनियां,
अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान

महोदया/महोदय

यूएपीए, 1967 की धारा 51ए का कार्यान्वयन: यूएनएससी की 1267/1989 आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची: 03 प्रविष्टियों को सूची से हटाना

कृपया भारतीय रिज़र्व बैंक - अपने ग्राहक को जानिए, निदेश, 2025 दिनांक 28 नवंबर 2025, (समय-समय पर संशोधित) ("निदेश") के अध्याय IX संबंधी"अंतरराष्ट्रीय करारों के अंतर्गत आवश्यकताएँ/दायित्व - अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा संचार", यथा लागू, देखें, जिसके अनुसार, विनियमित संस्था यह सुनिश्चित करे कि विधि-विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) (यूएपीए) अधिनियम, 1967 की धारा 51ए और उसमें किए गए संशोधनों के अनुसार, उनके पास आंतकी गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका वाले ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं का कोई खाता न हो जिनके नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा समय-समय पर अनुमोदित तथा परिचालित ऐसे व्यक्तियों तथा इकाइयों की सूची में शामिल है।

2 इस संबंध में, विदेश मंत्रालय (एमईए), भारत सरकार द्वारा दिनांक 26 अक्तूबर 2026 को जारी यूएनएससी प्रेस विज्ञप्ति एससी /16488 के बारे में सूचित किया है, जिसमें सुरक्षा परिषद समिति द्वारा आईएसआईएल (दाएश), अल-कायदा और उससे संबंधित व्यक्तियों, समूहों, उपक्रमों और संस्थाओं से संबंधित संकल्प 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015) के अनुसरण में नीचे निर्दिष्ट प्रविष्टियों को आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची से हटा दिया है। संकल्प 2734 (2024) के पैराग्राफ 75 के अनुसार, नाम निर्दिष्ट करने वाले राज्य द्वारा इन नामों को सूची से हटाने के लिए किए गए अनुरोध पर समिति द्वारा विचार-विमर्श पूरा कर लेने के बाद, इन प्रविष्टियों को हटा दिया गया। अतः, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत अपनाए गए और सुरक्षा परिषद संकल्प 2734 (2024) के पैरा 1 में उल्लिखित आस्तियां फ्रीज़ करने, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध के अधीन अब नीचे दिए गए नाम पर लागू नहीं होते हैं:

A. Individuals

QDi.338 Name: 1: SHAFI 2: SULTAN 3: MOHAMMED SULTAN 4: AL-AJMI

Name (original script): شافي سلطان محمد سلطان العجمي

Title: Doctor Designation: na DOB: 1 Jan. 1973 POB: Warah, Kuwait Good quality a.k.a.: a) Shafi al-Ajmi b) Sheikh Shafi al-Ajmi c) SHAFI S. M. S. ALAJMI Low quality a.k.a.: Shaykh Abu-Sultan Nationality: Kuwait Passport no: a) Kuwait number 03111298 b) Kuwait number 003111298, issued on 16 Sep. 2010, issued in Kuwait, expires 15 Sep. 2020 (in the name of Shafi S M S Alajmi, Arabic script شافي سلطان محمد سلطان العجمي ) c) 0216155930  National identification no: Kuwait 273010101204 Address: Area 3, Street 327, Building 41, Al-Uqaylah, Kuwait Listed on: 23 Sep. 2014 ( amended on 24 Nov. 2020, 22 Aug. 2025, 13 Aug. 2026 ) Review concluded on: 24 Nov. 2020, 7 Nov. 2024 Other information: Fundraiser for Al-Nusrah Front for the People of the Levant (formerly listed). In November 2023, he was released from prison in Kuwait as part of the Special Amiri Decree Pardon No. 225/2023. Photo available for inclusion in the INTERPOL-UN Security Council Special Notice. INTERPOL-UN Security Council Special Notice: https://www.interpol.int/en/How-we-work/Notices/View-UN-Notices-Individuals#2014-58611

QDi.399 Name: 1: BASSAM 2: AHMAD 3: AL-HASRI 4: na

Name (original script): بسام أحمد الحصري

Title: na Designation: na DOB: a) 1 Jan. 1969 b) Approximately 1971 POB: a) Qalamun, Damascus Province, Syrian Arab Republic b) Ghutah, Damascus Province, Syrian Arab Republic c) Tadamon, Rif Dimashq, Syrian Arab Republic Good quality a.k.a.: Bassam Ahmad Husari Low quality a.k.a.: a) Abu Ahmad Akhlaq b) Abu Ahmad al-Shami Nationality: a) Syrian Arab Republic b) State of Palestine Passport no: na National identification no: na Address: Syrian Arab Republic (Southern. Location as of July 2016) Listed on: 22 Feb. 2017 ( amended on 8 Nov. 2022 ) Review concluded on: 8 Nov. 2022 Other information: Leader of Al-Nusrah Front for the People of the Levant (formerly listed) for southern Syrian Arab Republic since July 2016 INTERPOL-UN Security Council Special Notice: https://www.interpol.int/en/How-we-work/Notices/View-UN-Notices-Individuals#2017-11467

QDi.400 Name: 1: IYAD 2: NAZMI 3: SALIH 4: KHALIL
Name (original script): إياد نظمي صالح خليل

Title: na Designation: na DOB: 1974 POB: Syrian Arab Republic Good quality a.k.a.: a) Ayyad Nazmi Salih Khalil b) Eyad Nazmi Saleh Khalil Low quality a.k.a.: a) Iyad al-Toubasi b) Iyad al-Tubasi c) Abu al-Darda' d) Abu-Julaybib al-Urduni e) Abu-Julaybib Nationality: Jordan Passport no: a) Jordan 654781 (approximately issued in 2009) b) Jordan 286062 (issued on 5 April 1999 at Zarqa, Jordan, expired on 4 April 2004) National identification no: na Address: Syrian Arab Republic (Coastal area of. Location as of April 2016) Listed on: 22 Feb. 2017 ( amended on 8 Nov. 2022 ) Review concluded on: 8 Nov. 2022 Other information: Leader of Al-Nusrah Front for the People of the Levant (formerly listed) for coastal area of Syrian Arab Republic since March 2016 INTERPOL-UN Security Council Special Notice: https://www.interpol.int/en/How-we-work/Notices/View-UN-Notices-Individuals#2017-11471

3. उपर्युक्त के संबंध में दिनांक 26 अक्तूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति https://press.un.org/en/2026/sc16488.doc.htm पर देखी जा सकती है।

समिति के निर्णय के अनुसार, आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची से हटाए गए व्यक्तियों और संस्थाओं के नाम समिति की वेबसाइट के “प्रेस विज्ञप्ति” (Press Releases) अनुभाग में देखे जा सकते हैं। आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध सूची के बारे में अन्य जानकारी भी समिति की वेबसाइट पर निम्नलिखित URL पर देखी जा सकती है: https://main.un.org/securitycouncil/en/sanctions/1267/aq_sanctions_list/procedures-for-delisting.

4. प्रतिबंधात्मक उपायों और छूटों का विवरण निम्नलिखित यूआरएल पर उपलब्ध है: https://www.un.org/securitycouncil/sanctions/1267#further_information

5. उपर्युक्त को देखते हुए, विनियमित संस्थाओं (आरई) को सूचित किया जाता है कि वे उपर्युक्त निदेशों के अध्याय IX के अनुसार उचित कार्रवाई करें और दिनांक 02 फरवरी 2021 (22 अप्रैल 2024 को संशोधित) यूएपीए आदेश में निर्धारित प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन करें।

6. आईएसआईएल (दाएश), अल-कायदा और तालिबान से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं की अद्यतन सूची निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है:

www.un.org/securitycouncil/sanctions/1267/aq_sanctions_list

https://www.un.org/securitycouncil/sanctions/1988/materials

7. इसके अलावा, गृह मंत्रालय (एमएचए) के अनुदेशों के अनुसार, किसी बैंक द्वारा असूचीयन (डीलिस्टिंग) के लिए प्राप्त किसी भी अनुरोध को विचार के लिए संयुक्त सचिव (सीटीसीआर), एमएचए को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अग्रेषित किया जाना आवश्यक है। सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल (दाएश) और अल-कायदा मंजूरी सूची से हटाए जाने की मांग करने वाले व्यक्ति, समूह, उपक्रम या संस्थाएं एक स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकपाल को असूचीयन के लिए अपना अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा नियुक्त किया गया है। अधिक विवरण निम्न यूआरएल पर उपलब्ध हैं: https://www.un.org/securitycouncil/ombudsperson/application

8. विनियमित संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि वे उपर्युक्त यूएनएससी संप्रेषण पर ध्यान दें और सावधानीपूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करें।

भवदीय

(आर सतीश)
महाप्रबंधक


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष