24 फरवरी 2025
वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन
आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के कार्य-निष्पादन से संबंधित आंकड़े जारी किए, जो 2,924 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों के संक्षिप्त तिमाही वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं। इनमें अनुक्रमिक (तिमाही-दर-तिमाही) और वार्षिक (वर्ष-दर-वर्ष) परिवर्तनों के अध्ययन को सक्षम बनाने के लिए 2023-24 की तीसरी तिमाही और 2024-25 की दूसरी तिमाही के तुलनीय आंकड़े भी शामिल हैं (https://data.rbi.org.in/DBIE/#/dbie/reports/Statistics/Corporate%20Sector/Listed%20Non-Government%20Non-Financial%20Companies)।
मुख्य बातें
बिक्री
-
सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों की बिक्री में 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान 8.0 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई, जबकि पिछली तिमाही में 5.4 प्रतिशत और एक वर्ष पहले इसी तिमाही में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी (तालिका 1ए)।
-
1,675 सूचीबद्ध निजी विनिर्माण कंपनियों की बिक्री संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान पिछली तिमाही के 3.3 प्रतिशत से बढ़कर 7.7 प्रतिशत हो गई, जो मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, रसायन, खाद्य उत्पाद और विद्युत मशीनरी उद्योगों में उच्च बिक्री संवृद्धि से प्रेरित थी; तथापि, पेट्रोलियम, लोहा और इस्पात, तथा सीमेंट उद्योगों का बिक्री राजस्व वार्षिक आधार पर कम हुआ (तालिका 2ए और 5ए)।
-
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों की बिक्री में तीसरी तिमाही में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो एक वर्ष पहले के 3.2 प्रतिशत से बढ़कर 6.8 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) हो गई (तालिका 2ए)।
-
गैर-आईटी सेवा कंपनियों में 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान 11.5 प्रतिशत की बिक्री संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 12.9 प्रतिशत की संवृद्धि के अतिरिक्त है (तालिका 2ए)।
व्यय
-
2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान विनिर्माण कंपनियों का कच्चे माल पर व्यय उनकी बिक्री संवृद्धि के अनुरूप 6.3 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़ गया, जबकि उनके कर्मचारी लागत में 9.5 प्रतिशत की उच्चतर वृद्धि दर्ज की गई; आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों की कर्मचारी लागत में क्रमशः 5.0 प्रतिशत और 12.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई (तालिका 2ए)।
-
विनिर्माण, आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों का बिक्री से कर्मचारी लागत अनुपात क्रमिक रूप से कम हुआ और 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान क्रमशः 5.7 प्रतिशत, 47.9 प्रतिशत और 10.3 प्रतिशत रहा (तालिका 2बी)।
कीमत निर्धारण क्षमता
ब्याज व्यय
-
विनिर्माण कंपनियों का ब्याज कवरेज अनुपात (आईसीआर)1 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान 7.6 तक कम हो गया (पिछली तिमाही में 7.9); आईटी क्षेत्र का आईसीआर बहुत अधिक (40 से ऊपर) रहा, जबकि गैर-आईटी सेवा कंपनियों का आईसीआर 32 तिमाहियों के बाद 2 से अधिक हो गया (अर्थात ब्याज और कर से पहले की कमाई ब्याज भुगतान के दोगुने से अधिक है) (तालिका 2बी)।
तालिकाओं की सूची
| तालिका सं. |
शीर्षक |
| 1 |
ए |
सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| 2 |
ए |
सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्र-वार |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| 3 |
ए |
चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| 4 |
ए |
बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| 5 |
ए |
उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन |
संवृद्धि दर |
| बी |
चयनित अनुपात |
| व्याख्यात्मक टिप्पणियां |
| शब्दावली |
नोट:
-
विभिन्न तिमाहियों में कंपनियों का कवरेज, परिणामों की घोषणा की तारीख के आधार पर भिन्न होता है; तथापि, इससे समग्र स्थिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन की आशा नहीं है।
-
संकलन पद्धति, और शब्दावली (पिछली रिलीज़ से भिन्न संशोधित परिभाषाओं और गणनाओं सहित) का विवरण देने वाले व्याख्यात्मक नोट संलग्न हैं।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2240
|