31 दिसंबर 2025
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – दिसंबर 2025
वर्ष 2025 के दिसंबर माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 7 में दिए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) नवंबर 2025 में 8.71 प्रतिशत पर रही (अक्तूबर 2025 में 8.61 प्रतिशत)।
-
एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर अक्तूबर 2025 में 9.24 प्रतिशत से घटकर नवंबर 2025 में 9.21 प्रतिशत हो गया।
-
एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) की माध्यिका नवंबर 2025 में 8.50 प्रतिशत से कम होकर दिसंबर 2025 में 8.45 प्रतिशत हो गई।
-
एससीबी के कुल बकाया अस्थिर दर रुपया ऋणों में बाह्य बेंचमार्क आधारित ऋण दर (ईबीएलआर) से जुड़े ऋणों की हिस्सेदारी सितंबर 2025 के अंत में 64.8 प्रतिशत थी (जून 2025 के अंत में 62.9 प्रतिशत) जबकि एमसीएलआर से जुड़े ऋणों की हिस्सेदारी 32.2 प्रतिशत थी (जून 2025 के अंत में 33.8 प्रतिशत)।
जमा दरें:
-
एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) नवंबर 2025 में 5.59 प्रतिशत पर रही (अक्तूबर 2025 में 5.57 प्रतिशत)।
-
एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर अक्तूबर 2025 में 6.78 प्रतिशत से घटकर नवंबर 2025 में 6.73 प्रतिशत हो गया।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1816 |