30 जनवरी 2026
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – जनवरी 2026
वर्ष 2026 के जनवरी माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 7 में दिए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) दिसम्बर 2025 में 8.28 प्रतिशत पर रही (नवंबर 2025 में 8.71 प्रतिशत)।
-
एससीबी के बकाया रुपये ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर नवंबर 2025 में 9.21 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2025 में 9.06 प्रतिशत हो गया।
-
एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) की माध्यिका दिसम्बर 2025 में 8.45 प्रतिशत से कम होकर जनवरी 2026 में 8.40 प्रतिशत हो गई।
जमा दरें:
-
एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) दिसम्बर 2025 में 5.67 प्रतिशत पर रही (नवंबर 2025 में 5.59 प्रतिशत)।
-
एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर नवंबर 2025 में 6.73 प्रतिशत से घटकर दिसम्बर 2025 में 6.68 प्रतिशत हो गया।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2023 |