27 फरवरी 2026
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – फरवरी 2026
वर्ष 2026 के फरवरी माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 7 में दिए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) जनवरी 2026 में 8.67 प्रतिशत पर रही (दिसंबर 2025 में 8.28 प्रतिशत)।
-
एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर दिसंबर 2025 में 9.06 प्रतिशत से घटकर जनवरी 2026 में 9.04 प्रतिशत हो गई।
-
एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) माध्यिका जनवरी 2026 में 8.40 प्रतिशत से बढ़कर फरवरी 2026 में 8.45 प्रतिशत हो गई।
जमा दरें:
-
एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) जनवरी 2026 में 5.66 प्रतिशत पर रही (दिसंबर 2025 में 5.67 प्रतिशत)।
-
एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाराशियों पर डब्ल्यूएडीटीडीआर दिसंबर 2025 के 6.68 प्रतिशत से घटकर जनवरी 2026 में 6.64 प्रतिशत हो गया।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2193 |