बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(398 kb )
वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन

25 फरवरी 2026

वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट कारोबार क्षेत्र का कार्य-निष्पादन

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के कार्य-निष्पादन से संबंधित आंकड़े जारी किए, जो 3,188 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों के संक्षिप्त वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं। इनमें अनुक्रमिक (तिमाही-दर-तिमाही) और वार्षिक (वर्ष-दर-वर्ष) परिवर्तनों के अध्ययन को सक्षम बनाने के लिए 2025-26 की दूसरी तिमाही और 2024-25 की तीसरी तिमाही के तुलनीय आंकड़े भी शामिल हैं। इन आंकड़ों को वेब-लिंक https://data.rbi.org.in/DBIE/#/dbie/reports/Statistics/Corporate%20Sector/Listed%20Non-Government%20Non-Financial%20Companies) पर देखा जा सकता है।

मुख्य बातें

बिक्री

  • समग्र स्तर पर सूचीबद्ध निजी गैर-वित्तीय कंपनियों ने पिछली ग्यारह तिमाहियों में एकल अंक की संवृद्धि दर्ज करने के बाद 2025-26 की तीसरी के दौरान 10.1 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की दो-अंकों की बिक्री संवृद्धि दर्ज की। इस वृद्धि में मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र की बिक्री संवृद्धि में पर्याप्त सुधार हुआ (तालिका 1ए)।

  • 1,794 सूचीबद्ध निजी विनिर्माण कंपनियों की बिक्री में पिछली 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान 11.4 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई, जोकि पिछली तिमाही के 8.5 प्रतिशत की तुलना में अधिक है, जो मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल मशीनरी और लोहे से इतर धातु उद्योगों में उच्च बिक्री संवृद्धि से संचालित थी (चार्ट 1, तालिका 2ए और 5ए)।

Chart 1
  • सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों की बिक्री संवृद्धि पिछली तिमाही के 7.8 प्रतिशत से बढ़कर 2025-26 की तीसरी तिमाही में 8.8 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) हो गई।

  • दूसरी ओर, गैर-आईटी सेवा कंपनियों की बिक्री संवृद्धि पिछली तिमाही की तुलना में 2025-26 की तीसरी तिमाही में 10.6 प्रतिशत पर स्थिर रही।

व्यय

  • उच्च बिक्री संवृद्धि के अनुरूप विनिर्माण कंपनियों के कच्चे माल के व्यय 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान 12.7 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़ गए; बिक्री की तुलना में कच्चे माल का अनुपात भी पिछली तिमाही के 55.9 प्रतिशत की तुलना में तीसरी तिमाही के दौरान बढ़कर 57.5 प्रतिशत हो गया, जो इनपुट लागत दबाव का संकेत देता है (तालिका 2ए और 2बी)।

  • पिछली तिमाही की तुलना में 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान विनिर्माण और आईटी कंपनियों की कर्मचारियों की लागत क्रमशः 12.4 प्रतिशत और 6.6 प्रतिशत तक बढ़ी। तथापि, गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए, कर्मचारियों की लागत संवृद्धि पिछली तिमाही के 8.9 प्रतिशत से कम होकर तीसरी तिमाही के दौरान 8.3 प्रतिशत हो गई। विनिर्माण कंपनियों के लिए बिक्री की तुलना में स्टाफ लागत का अनुपात 2025-26 की तीसरी तिमाही में 5.8 प्रतिशत पर स्थिर रहा; तथापि, पिछली तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही के दौरान आईटी और गैर-आईटी सेवा कंपनियों दोनों के लिए इसमें कमी आई।

मूल्य निर्धारण क्षमता

  • विनिर्माण कंपनियों के परिचालन लाभ में, दूसरे परिचालन व्यय में मध्यम वृद्धि के कारण तीसरी तिमाही के दौरान 11.8 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई। तीसरी तिमाही के दौरान आईटी कंपनियों के परिचालन लाभ संवृद्धि में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि गैर-आईटी सेवा कंपनियों के लिए इसमें 4.0 प्रतिशत तक कमी आई (तालिका 2ए)।

  • विनिर्माण कंपनियों के परिचालन लाभ मार्जिन में 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान क्रमिक रूप से कमी आई जबकि सेवा क्षेत्र की कंपनियों के लिए इसमें सुधार हुआ (चार्ट 2 और तालिका 2बी)।

Chart 2

ब्याज व्यय

ब्याज व्यय में क्रमिक गिरावट के कारण विनिर्माण कंपनियों के ब्याज कवरेज अनुपात (आईसीआर)1 में 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.6 से सुधार होकर तीसरी तिमाही में 9.0 हो गया। सेवा क्षेत्र के भीतर, गैर-आईटी सेवा कंपनियों के आईसीआर में पिछली तिमाही के 1.9 की तुलना में तीसरी तिमाही में 2.3 तक सुधार हुआ, जबकि आईटी फर्मों के आईसीआर में कमी आई, लेकिन तीसरी तिमाही के दौरान उच्च स्तर पर बने रहे (तालिका 2बी)।

तालिकाओं की सूची
तालिका सं. शीर्षक
1 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
2 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन – क्षेत्र-वार संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
3 चुकता पूंजी के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
4 बिक्री के आकार के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
5 उद्योग के अनुसार सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय कंपनियों का कार्यनिष्पादन संवृद्धि दर
बी चयनित अनुपात
व्याख्यात्मक टिप्पणियां
शब्दावली

नोट:

  • विभिन्न तिमाहियों में कंपनियों का कवरेज, परिणामों की घोषणा की तारीख के आधार पर भिन्न होता है; तथापि, इससे समग्र स्थिति में महत्वपूर्ण परिवर्तन की आशा नहीं है।

  • संकलन पद्धति, और शब्दावली (पिछली रिलीज़ से भिन्न संशोधित परिभाषाओं और गणनाओं सहित) का विवरण देने वाले व्याख्यात्मक नोट संलग्न हैं।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/2169


1 आईसीआर (अर्थात, ब्याज और कर से पहले की आय और ब्याज व्यय का अनुपात) किसी कंपनी की ऋण चुकाने की क्षमता का एक माप है। व्यवहार्य आईसीआर के लिए न्यूनतम मान 1 है।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष