बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(275 kb )
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – अप्रैल 2026

30 अप्रैल 2026

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – अप्रैल 2026

अप्रैल 2026 माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े तालिका 1 से 9 में प्रस्तुत किए गए हैं।

मुख्य बातें:

ऋण दरें:

  • एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) मार्च 2026 में 8.40 प्रतिशत (फरवरी 2026 में 8.44 प्रतिशत) पर रहा।

  • एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर फरवरी 2026 के 9.00 प्रतिशत से घटकर मार्च 2026 में 8.99 प्रतिशत हो गया।

  • एससीबी का 1-वर्षीय औसत निधि की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) मार्च 2026 के 8.40 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2026 में 8.55 प्रतिशत हो गया।

  • मार्च 2026 के दौरान सभी क्षेत्रों में, नए और बकाया दोनों तरह के रुपये के ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर में घट-बढ़ देखी गई।

जमा दरें:

  • एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) मार्च 2026 में 6.07 प्रतिशत पर रहा (फरवरी 2026 में 5.65 प्रतिशत)।

  • एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर मार्च 2026 में 6.62 प्रतिशत पर अपरिवर्तित बनी रही।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/185


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष