29 मई 2026
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – मई 2026
वर्ष 2026 के मई माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 9 में दिए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) अप्रैल 2026 में 8.50 प्रतिशत रही (मार्च 2026 में 8.40 प्रतिशत)।
-
एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर अप्रैल 2026 में 8.98 रही (मार्च 2026 में 9.99 प्रतिशत)।
-
एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) की माध्यिका मई 2026 में 8.65 प्रतिशत रही (अप्रैल 2026 में 8.55 प्रतिशत)।
-
नए के साथ-साथ बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कम हुआ।
जमा दरें:
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/356 |