31 अगस्त 2026
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – अगस्त 2026
वर्ष 2026 के अगस्त माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 9 में दिए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) जुलाई 2026 में 8.97 प्रतिशत (जून 2026 में 8.96 प्रतिशत) रही।
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर जुलाई 2026 में थोड़ी कम होकर 8.52 प्रतिशत हो गई, जोकि जून 2026 में 8.53 प्रतिशत थी।
-
एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) की माध्यिका अगस्त 2026 में 8.70 प्रतिशत (जुलाई 2026 में 8.60 प्रतिशत) रही।
-
जुलाई 2026 में, नए और बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर में विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित रुख देखा गया।
जमा दरें:
-
एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) जून 2026 के समान जुलाई 2026 में 6.58 प्रतिशत पर बनी रही।
-
एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर जून 2026 के 5.99 से घटकर जुलाई 2026 में 5.90 हो गई।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1003 |