प्रेस प्रकाशनी

(312 kb )
नागरिक चार्टर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्रसंस्करण - 30 सितंबर 2026 तक की स्थिति

2 अक्तूबर 2026

नागरिक चार्टर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्रसंस्करण
- 30 सितंबर 2026 तक की स्थिति

सितंबर 2026 माह के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के नागरिक चार्टर के अंतर्गत कार्य-निष्पादन का सारांश नीचे दिया गया है -

विवरण आवेदनों की संख्या
क माह की शुरुआत में लंबित आवेदन 3,011                
ख माह के दौरान प्राप्त आवेदन 17,200                
ग अतिरिक्त जानकारी के लिए आवेदकों को वापस भेजे गए 701                
  कुल (क+ख-ग) 19,510                
घ माह के दौरान प्रसंस्कृत किए गए आवेदन
– समय-सीमा के भीतर
– समय-सीमा के बाद
16,844                
16,822         (99.9%)
22          (0.1%)
ङ माह के अंत में लंबित आवेदन
– समय-सीमा के भीतर
– समय-सीमा के बाद
2,666                
2,646         (99.2%)
20*         (0.8%)
* बाहरी एजेंसियों से इनपुट की प्रतीक्षा है (17), प्रक्रियाधीन (3)

प्राप्त / प्रसंस्कृत / लंबित आवेदनों की कार्य-वार स्थिति
कार्य आवेदनों की संख्या
कुल प्रसंस्कृत लंबित
समय-सीमा के भीतर समय-सीमा के बाद समय-सीमा के भीतर समय-सीमा के बाद
बैंकों और सरकारों का बैंकर 7,173 7,171 - 2 -
मुद्रा प्रबंधन 7,351 6,717 14 620 -
ऋण प्रबंधन 856 750 - 106 -
वित्तीय बाज़ार 9 7 - 2 -
फिनटेक 1 1 - - -
विदेशी मुद्रा प्रबंधन 2,364 1,252 4 1,091 17
भुगतान और निपटान प्रणालियाँ 54 31 - 23 -
विनियमन और पर्यवेक्षण 1,702 893 4 802 3
कुल 19,510 16,822 22 2,646 20

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) अपने नागरिक चार्टर के अंतर्गत शामिल सेवाओं की नियमित समीक्षा करता है। हाल में किए गए समीक्षा के बाद: (i) वित्तीय बाज़ार श्रेणी में एक नई सेवा जोड़ी गई है; (ii) प्राधिकृत व्यापारियों को शक्तियां प्रत्यायोजित किए जाने के फलस्वरूप विदेशी मुद्रा प्रबंधन श्रेणी से आठ सेवाएं हटाई गई हैं; तथा (iii) वित्तीय बाज़ार के अंतर्गत एक सेवा की समय-सीमा संशोधित की गई है। इस प्रकार, चार्टर में शामिल कुल सेवाओं की संख्या अब 206 हो गई है।

ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए एक सहज और उपयोगकर्ता के अनुकूल अनुभव हेतु, आवेदक प्रवाह पोर्टल पर उपयोगकर्ता पुस्तिका, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, वर्णनात्मक इन्फोग्राफिक्स और निर्देशात्मक वीडियो देख सकते हैं। इन्हें https://pravaah.rbi.org.in पर एक्सेस किया जा सकता है।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1239


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष