बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (955.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ के कार्यालय परिसर के लिए हॉर्टिकल्चर और बागवानी सेवाएं प्रदान करने के वार्षिक रखरखाव अनुबंध के लिए

भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ के कार्यालय परिसर में हॉर्टिकल्चर और बागवानी कार्य प्रदान करने हेतु वार्षिक रखरखाव अनुबंध (AMC) के लिए पात्र फर्मों/एजेंसियों से ई-निविदा आमंत्रित करता है। यह एक खुली निविदा (Open Tender) है। केवल वे फर्में जो सामान्य सार्वजनिक खरीद पोर्टल (CPPP) पर पंजीकृत हैं, निविदा प्रक्रिया में भाग लें सकेंगी। निविदा दस्तावेज़ 06 अगस्त, 2026 को शाम 06:00 बजे से वेबसाइट https://etenders.gov.in/eprocure/app पर देखने/डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे और यह डाउनलोड के लिए वेबसाइट https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewTenders.aspx पर भी उपलब्ध है।

2. यह एक दो-आवरण (two-cover) ई-निविदा प्रक्रिया है। पहले ई-आवरण में, केवल उन बोलीदाताओं का ईएमडी (EMD) जमा करने का प्रमाण और भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) होगा जिन्होंने नियत तारीख तक या उससे पहले बैंक को ईएमडी जमा कर दिया है। निविदा का भाग-I प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें बोलीदाताओं द्वारा स्वीकार किया जाना आवश्यक है। निविदा का दूसरा ई-आवरण अर्थात भाग-II (मूल्य बोली) में बैंक की मात्रा/सेवाओं की बिल ऑफ क्वांटिटि (BOQ) और बोलीदाताओं की मूल्य बोली होगी जिसे CPPP पर ऑनलाइन जमा किया जाएगा।

3. उचित रूप से भरी गई निविदा दस्तावेज़ों को CPPP https://etenders.gov.in/eprocure/app पर अपलोड किया जाना है। सभी पूर्व-योग्यता (PQ) पत्र केवल CPPP पर अपलोड किए जाएंगे और बैंक द्वारा जांच के लिए निविदा के पहले ई-आवरण अर्थात भाग-I के खोले जाने के समय इन्हें डाउनलोड किया जाएगा।

ई-निविदा सं. 2026_RBI_286555
निविदा का माध्यम ई-खरीद प्रणाली
(पहला ई-आवरण जिसमें ईएमडी का प्रमाण तथा भाग-I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और दूसरा ई-आवरण अर्थात भाग-II - मूल्य बोली)
अनुमानित लागत 49,00,000 (उनचास लाख मात्र)
ईएमडी (Earnest Money Deposit) डी.डी./एनईएफटी के माध्यम से जमा करें और लेनदेन का विवरण UTR नंबर edlucknow@rbi.org.in पर भेजें/सूचित करें और https://etenders.gov.in/eprocure/app पर अपलोड करें ईएमडी (98,000/- अंठानवे हजार रुपये मात्र) NEFT/DD के माध्यम से, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ के पक्ष में जमा करनी है:
NEFT विवरण:
खाता विवरण: -
लाभार्थी खाता संख्या: -186003001
लाभार्थी IFSC: - RBIS0LKPA01
पक्षकारों के लिए एनआईटी डाउनलोड करने की तिथि 1800 बजे 06 अगस्त 2026
ऑनलाइन टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि 1800 बजे 06 अगस्त 2026
ऑनलाइन टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा बंद होने की तिथि 1100 बजे 17 अगस्त 2026
बोली- पूर्व बैठक 11 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे ऑफलाइन, सम्पदा विभाग, तृतीय तल, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया, 8-9, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि एवं समय 1100 बजे 17 अगस्त 2026
पहले ई-आवरण (भाग-I) को खोलने की तिथि 1200 बजे 18 अगस्त 2026 को
दूसरे ई-आवरण (भाग-II) को खोलने की तिथि भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) में उत्तीर्ण होने वाले केवल उन बोलीदाताओं का दूसरा ई-आवरण अर्थात भाग-II (मूल्य बोली) एक बाद की तारीख को खोला जाएगा, और इसकी सूचना ई-मेल के माध्यम से योग्य बोलीदाताओं को दी जाएगी।
बोली की वैधता निविदा के दूसरे ई-आवरण अर्थात भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) को खोले जाने की तारीख से तीन महीने (90 दिन), जिसकी अवधि पारस्परिक सहमति से बढ़ाई जा सकती है, और बोलीदाता इस अवधि के दौरान निविदा को रद्द या वापस नहीं ले सकते।
लेन-देन शुल्क CPP पोर्टल द्वारा निर्धारित राशि के अनुसार

इच्छुक निविदाकर्ताओं को आरबीआई, लखनऊ को NEFT/DD के माध्यम से 98,000 रुपये की राशि एर्नेस्ट मनी (EMD) के रूप में जमा करनी होगी।

आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दौरान अपेक्षित योग्यता (टेंडर दस्तावेज़ के भाग-I में उल्लिखित) के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बिना ईएमडी के निविदाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।

बैंक को सबसे कम बोली वाली निविदा स्वीकार करने की बाध्यता नहीं है और बैंक को किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बैंक को कोई वजह बताए बिना सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का भी अधिकार है।

यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और CPPP की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष