भारतीय रिजर्व बैंक, गुवाहाटी इच्छुक खरीदारों से निम्नलिखित वाहन के विक्रय के लिए “जैसा है जहां है” (As is where is) के आधार पर कोटेशन आमंत्रित करता है:
| विनिर्माण कंपनी/ मॉडल |
रजिस्ट्रेशन नंबर |
गाड़ी की पंजीकरण की तारीख |
तय की गई दूरी |
| टाटा हैरियर |
AS01 GE8675 |
14 जुलाई, 2020 |
24156 कि.मी.
(07-09-2026 तक) |
2. कोटेशन दस्तावेज़ों को आरबीआई (RBI) की वेबसाइट www.rbi.org.in से 14 सितंबर, 2026 को शाम 05:00 बजे से डाउनलोड/देखा जा सकता है। आपका कोटेशन, विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षरित, निर्धारित सुरक्षा जमा राशि के साथ, "क्षेत्रीय निदेशक, संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, पानबाजार, स्टेशन रोड, गुवाहाटी – 781001” को संबोधित किया जाना चाहिए और ऊपर "बैंक की कार का विक्रय: टाटा हैरियर (रजिस्ट्रेशन नंबर: AS01 GE8675)" लिखा होना चाहिए।
3. इस विक्रय प्रक्रिया की अनुसूची और संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:
| विवरण |
निर्धारित समय |
| 1. बैंक की वेबसाइट पर नोटिस और कोटेशन दस्तावेज़ डालना |
14 सितंबर, 2026 को शाम 05:00 बजे से |
| 2. वाहन के निरीक्षण की तिथि और समय |
22 सितंबर, 2026 से 25 सितंबर, 2026 तक, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक |
| 3. कोटेशन जमा करने की आरंभ तिथि |
14 सितंबर, 2026 को शाम 05:00 बजे से |
| 4. कोटेशन जमा करने की अंतिम तिथि |
05 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 03:00 बजे तक |
| 5. सुरक्षा जमा राशि जमा करने की अंतिम तिथि |
05 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 03:00 बजे तक |
| 6. कोटेशन खोलने की आरंभ तिथि |
05 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 04:00 बजे से |
| 7. सुरक्षा जमा राशि |
₹42,500/- (बयालीस हज़ार पाँच सौ रुपये मात्र) |
4. कृपया ध्यान दें कि इस बिक्री के लिए न्यूनतम मूल्य ₹8,50,000/- (सभी करों सहित) है। इसलिए, इस न्यूनतम मूल्य से कम की कोई भी बोली बैंक द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी।
5. निर्धारित तिथि और समय के बाद प्रस्तुत कोटेशन बैंक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
6. बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल संलग्न प्रारूप में ही कोटेशन जमा करें।
7. सिक्योरिटी डिपॉज़िट का प्रमाण संलग्न किए बिना जमा की गई किसी भी बोली को बैंक द्वारा अस्वीकार किया जा सकता है।
8. इस कोटेशन के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल बैंक की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
9. बैंक किसी भी या सभी कोटेशन को, बिना कोई कारण बताए, पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
उत्तर पूर्वी राज्य
|