ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (110.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
भारतीय रिज़र्व बैंक, मुद्रा प्रबंध विभाग, केंद्रीय कार्यालय द्वारा उक्त विषय पर ई-निविदा संदर्भ संख्या 2026_RBI_285963_1 आमंत्रित करते हुए 31 जुलाई, 2026 को अनुरोध प्रस्ताव सीपीपी पोर्टल और आरबीआई वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित किया गया था एवं दिनांक 28 अगस्त 2026 को शुद्धिपत्र जारी किया था।
2. इस संदर्भ में, यह सूचित किया जाता है कि अनुरोध प्रस्ताव के कुछ खंडों में निम्नानुसार संशोधन किया गया है:
| क्र संख्या |
आरएफपी खंड व पैरा सं. |
मौजूदा खंड |
संशोधित खंड |
| 1 |
निविदा आमंत्रण सूचना पैरा 11 |
… आवश्यकता की स्थिति में, इंटेग्रिटी पैक्ट या आरएफपी की अन्य शर्तों के अनुसार कोई भी क्षतिपूर्ति महाराष्ट्र स्टैम्प अधिनियम के अनुसार ₹500/ या अनुलग्नक XXIV के अनुसार लागू दर वाले स्टैम्प पेपर पर भी प्रदान की जाएगी, और निविदाकार द्वारा भी अपने स्तर पर इसकी पुष्टि की जाएगी। |
… आवश्यकता की स्थिति में इंटेग्रिटी पैक्ट या आरएफपी की अन्य शर्तों के अनुसार कोई भी क्षतिपूर्ति आरएफपी के पैरा 39 के अनुसार होगी। |
| 2 |
अनुलग्नक XVII प्रस्तुत की जाने वाली जांच सूची |
पेशेवर दायित्व बॉन्ड – अनुलग्नक XXIV |
यह दस्तावेज़ टेक्निकल बिड की प्रस्तुति/अर्हता मापदंडों के मूल्यांकन पर आधारित जांच-सूची का हिस्सा नहीं होगा। |
| 3 |
अनुलग्नक XXIV |
पेशेवर दायित्व बॉन्ड |
इस दस्तावेज़ को जमा करने की आवश्यकता अब नहीं है। |
आरएफपी की सभी अन्य प्रावधान और नियम व शर्तें अपरिवर्तित रहती हैं।
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
मुद्रा प्रबंध विभाग |
|