निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (241.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बैंक डायरियों का मुद्रण, प्रेषण और वितरण: वर्ष 2027 के लिए बैंक डायरियों के लिए मूल्य बोली आमंत्रित करना, मुंबई

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), मानव संसाधन प्रबंध विभाग (मासंप्रवि), केंद्रीय कार्यालय, 20वीं मंजिल, केंद्रीय कार्यालय भवन, शहीद भगत सिंह मार्ग, फोर्ट, मुंबई - 400 001 वर्ष 2027 के लिए बैंक की डायरियों के मुद्रण, प्रेषण और वितरण के लिए बैंक के पैनल में शामिल वेंडरों से ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से मूल्य बोलियां आमंत्रित करता है।

पैनल में शामिल वेंडर जो निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक हैं, निविदा दस्तावेज़ के अनुसार ऑनलाइन बोलियां प्रस्तुत करें, जिसे सेंट्रल पब्लिक प्रॉक्यूरमेंट पोर्टल (सीपीपीपी) https://etenders.gov.in/eprocure/app से डाउनलोड किया जा सकता है। निविदा दस्तावेज़ को किसी भी परिस्थिति में किसी अन्य माध्यम से जारी नहीं किया जाएगा। शुद्धिपत्र या स्पष्टीकरण, यदि कोई हो, बैंक की वेबसाइट और सीपीपीपी पर ही जारी किया जाएगा। यह एक ई-निविदा बोली है और इसे खोलने के लिए बोलीदाताओं को उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।

बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख: 15 अक्तूबर 2026 को 12:00 बजे

प्रभारी मुमप्र
मासंप्रवि, आरबीआई केंद्रीय कार्यालय, मुंबई

यह एक सीमित निविदा पूछताछ है। यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और यह इस सीमित निविदा में कोट प्रस्तुत करने के लिए खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और यह पैनल में शामिल वेंडरों तक ही सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष