निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (193.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त - राज्योत्सव, अटल नगर, नया रायपुर में आरबीआई स्टॉल के डिजाइन, निर्माण, सजावट एवं रखरखाव के लिए सीएसआईडीसी द्वारा 01-03 नवंबर, 2026 को आयोजित किए जाने वाला

टेंडर संख्या: 606/2026-27, दिनांक – 09 अक्तूबर, 2026

निविदा जमा करने की मूल अंतिम तिथि एवं समय: 16 अक्तूबर, 2026, अपराह्न 03.00 बजे

उपरोक्त टेंडर की टेंडर-पूर्व बैठक दिनांक 09 अक्तूबर, 2026 को अपराह्न 02.30 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, अटल नगर, नवा रायपुर में निर्धारित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता सहायक महाप्रबन्धक, वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग द्वारा की गई।

2. टेंडर-पूर्व बैठक के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के निम्नलिखित कर्मचारी एवं संभावित निविदादाताओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे:

(क) बैठक में उपस्थित बैंक के अधिकारियों की सूची:

1. श्री सत्येन्द्र कुमार राठौर सहायक महाप्रबन्धक
2. श्री नवीन तिवारी प्रबंधक
3. श्री अशोक कुमार मीना प्रबंधक
4. श्री आकाश घोड़से सहायक प्रबंधक

(ख) कंपनी / व्यक्ति / फर्म / ठेकेदार के प्रतिनिधियों की सूची

1. श्री यू. उमेश बांसी आइज़ इवेंट्स (Eyes Events)
2. श्री ज़मीर अहमद वाइड एंटरटेनमेंट (Wide Entertainment)
3. श्री सौरभ साहू कारबिट्ज़ इवेंट्स (Carbitz Events)
4. श्री अक्षय शर्मा एमपीआर रायपुर (MPR Raipur)
5. श्री सुखाद वारेकर श्री साई इवेंट्स एंड प्रमोशन्स प्रा. लि.
6. सुश्री प्रियंका व्यापक (Vyapak)
7. सुश्री यामिनी जैन टीएम एसोसिएट्स (TM Associates)
8. श्री अमरिन्द्र सिंह मैवेरिक एक्टिवेशन (Maveric Activation)

3. आरंभ में अध्यक्ष ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें अपने संदेह/प्रश्न, यदि कोई हो, रखने का आमंत्रण दिया। प्रतिभागियों द्वारा निम्नलिखित प्रश्न उठाए गए –

क्रम सं. प्रसंग (Clause) निविदादाताओं द्वारा माँगा गया स्पष्टीकरण अध्यक्ष का स्पष्टीकरण / निर्णय
1 पृष्ठ 10, बिंदु 2(ख) — स्टॉल के माप एवं लेआउट स्टॉल का क्षेत्रफल केवल लगभग 1600 वर्ग फीट (±10%) दर्शाया गया है; सटीक माप, लेआउट तथा खुली ओर की व्यवस्था (एक ओर खुला / दो ओर खुला) निर्दिष्ट नहीं है, जिससे योजना एवं लागत निर्धारण में असुविधा हो रही है। माप, लेआउट तथा खुली ओर की व्यवस्था से संबंधित जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।
2 पृष्ठ 11, बिंदु 4.1 — पात्रता: वित्तीय दस्तावेज़ / टर्नओवर वित्त वर्ष 2025-26 का वैधानिक ऑडिट तथा आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की प्रक्रिया अभी जारी है, अतः उक्त वर्ष के ऑडिट किए गए वित्तीय विवरण एवं आईटीआर उपलब्ध नहीं हो सकते। टर्नओवर मानदंड हेतु वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 स्वीकार करने का अनुरोध। चूँकि वित्त वर्ष 2025-26 का वैधानिक ऑडिट तथा आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया अभी जारी है, निविदादाता चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा प्रमाणित वित्त वर्ष 2025-26 का तात्कालिक (प्रोविज़नल) टर्नओवर प्रस्तुत कर सकते हैं। औसत वार्षिक टर्नओवर के मानदंड के लिए वित्त वर्ष 2024-25 एवं 2023-24 के आईटीआर तथा ऑडिट किए गए वित्तीय विवरण अपेक्षित होंगे एवं उन पर विचार किया जाएगा।
3 टेंडर दस्तावेज़ में निर्दिष्ट नहीं — स्टॉल की थीम एवं ब्रांडिंग दिशानिर्देश थीम, मुख्य फोकस क्षेत्र, ब्रांडिंग की अपेक्षाएँ, रंग-योजना तथा प्रदर्शित की जाने वाली सामग्री निर्दिष्ट नहीं हैं; विषय-वस्तु पर संक्षिप्त ब्रीफ एवं डिज़ाइन दिशानिर्देश प्रदान करने का अनुरोध। सेवाओं एवं कार्यों का संक्षिप्त विवरण अनुबंध III, अनुभाग क.2 – निविदादाताओं हेतु सामान्य निर्देशों के अंतर्गत दिया गया है। राज्योत्सव 2026-27 हेतु आरबीआई स्टॉल की थीम “Cash, but Digital” (नकद, परंतु डिजिटल) होगी।

4. अनुबंध के दायरे (स्कोप) के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति अंतिम रूप देने से पूर्व टेंडर दस्तावेज़ का गहनता से अध्ययन करने का निर्देश दिया गया। केन्द्रीय क्रेता पोर्टल (सीपीपी पोर्टल) https://etenders.gov.in/eprocure/app पर सावधानीपूर्वक निविदा प्रक्रिया पूरी करने की भी सलाह दी गई।

5. उपरोक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक निविदादाताओं की सूचना हेतु जारी किए जाते हैं।

प्रभारी अधिकारी
भारतीय रिज़र्व बैंक,
नया रायपुर


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष