निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (959.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बैंक के स्टाफ क्वार्टर, थमलम, तिरुवनंतपुरम के दक्षिणी ओर में परिसर दीवार का निर्माण

भारतीय रिज़र्व बैंक, तिरुवनंतपुरम कार्यालय, उक्त कार्य के लिए दो भागों में खुली ई-टेंडर आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत ₹98.50 लाख है और इसे चार महीने के भीतर पूरा किया जाना है।

2. पात्रता मानदंड: इस दस्तावेज़ की धारा III, खंड 4 के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले बोलीदाता केवल निविदा प्रक्रिया में भाग लेंगे।

3. ई-निविदा केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी) द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से तीसरे पक्ष के रूप https://etenders.gov.in/eprocure/app की जाएगी। इसलिए, इच्छुक फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सीपीपी पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। सीपीपीपी पर पंजीकरण और ई-निविदा की प्रक्रिया के बारे में विवरण अनुबंध II में संलग्न किया गया है। ई-निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। ई-निविदा के भाग I में प्रस्तावित कार्य के लिए मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी और ई-निविदा के भाग II में मूल्य बोली शामिल होगी। दस्तावेजी प्रमाणों के साथ सभी आवश्यक अनुलग्नक भी निविदा के भाग I के साथ अपलोड किए जाएंगे। यह एक ई-निविदा बोली है, और इसे खोलने के लिए बोलीकर्ता का मौजूद रहने की ज़रूरत नहीं है।

4. बैंक सबसे कम बोली को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूरा या कुछ हिस्सा स्वीकार करने का अधिकार रखता है। बैंक, बिना कोई कारण बताए, अपनी मर्ज़ी से किसी भी या सभी निविदा को अस्वीकार करने का अधिकार रखता है।

5. बैंक के पास निविदा परिशिष्ट / सुधार / कार्यवृत्त / बोली पूर्व बैठक से जुड़ी जानकारी जारी करने का अधिकार है, जिसे सिर्फ़ आरबीआई और सीपीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे अपडेट, निविदा दस्तावेज का अहम हिस्सा होंगे और अलग-अलग बोली लगाने वालों को कोई अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। किसी भी बदलाव के लिए इन पोर्टल्स पर नज़र रखना पूरी तरह से बोली लगाने वाले की ज़िम्मेदारी है।

6. निविदा की समय सारणी (एसओटी) इस तरह है:

  ई-निविदा संख्या 2026_RBI_295703
1 निविदा का तरीका ई-खरीद प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I – तकनीकी-व्याणिज्यिक बोली और भाग II - सीपीपी पोर्टल https://etenders.gov.in/eprocure/app के माध्यम से मूल्य बोली)
2 अनुमानित लागत ₹98.50 लाख (जीएसटी सहित)
3 कार्य पूरा करने की समय अवधि चार महीने
4 बयाना राशि जमा (केवल एनईएफटी /डिमांड ड्राफ्ट/बैंक गारंटी के माध्यम से) ₹1,97,000/-
ए) एनईएफटी/आरटीजीएस

लाभार्थी का नाम: ESTATE
लाभार्थी खाता संख्या: 8614038
आईएफएससी: RBIS0THPA01
b) डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर चेक/बैंक गारंटी:
भारतीय रिज़र्व बैंक के पक्ष में संपत्ति विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, बेकरी जंक्शन, तिरुवनंतपुरम - 695033
5 सीपीपी पोर्टल /आरबीआई वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए ई-निविदा दस्तावेज की उपलब्धता की तारीख 26 अक्टूबर, 2026 अपराह्न 06:00 बजे से
6 भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) और भाग II (मूल्य बोली) प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा की प्रारंभिक तिथि 18 नवंबर, 2026 अपराह्न 03:00 बजे से
7 बोली-पूर्व बैठक की तारीख और समय 17 नवम्बर, 2026 पूर्वाह्न 11: 00 AM पर
स्थान: संपदा विभाग, आरबीआई, तिरुवनंतपुरम - 695033
8 ईएमडी जमा करने की आखिरी तारीख और समय 28 नवंबर, 2026 से अपराह्न 02:00 बजे तक (हमारे खाते में परिलक्षित होना चाहिए)
9 निविदा जमा करने की अंतिम तिथि और समय 28 नवंबर, 2026 से अपराह्न 03:00 बजे तक
10 a. भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) के खुलने की तिथि और समय
b. भाग II के खुलने की तिथि (मूल्य बोली)
30 नवम्बर, 2026, अपराह्न 03:00 बजे
निविदा का भाग II केवल उन बोलीदाताओं के लिए खोला जाएगा जो भाग I प्रस्तुतियों की जांच पर पात्र पाए जाते हैं। पात्र बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
11 इस निविदा पर कार्यालय समय के दौरान ईएमडी का विवरण, आदि भेजने / निविदा से संबंधित स्पष्टीकरण के लिए अधिकारियों के नाम नाम: श्री. संतोषकुमार पी एस, समप्र (तकनीकी-सिविल)
ईमेल: estatethiro@rbi.org.in
लैंडलाइन नंबर: 0471 – 2783048

नाम: श्री. जितिन फिलिप, सप्र
ईमेल: estatethiro@rbi.org.in
लैंडलाइन नंबर: 0471 - 2783042

क्षेत्रीय निदेशक
(केरलम और लक्षद्वीप)



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष