उपरोक्त कार्य के लिए दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को सीपीपीपी वेबसाइट https://etenders.gov.in/eprocure/app पर आमंत्रित निविदा सूचना ईवेंट नंबर टेंडर आईडी: 2026_RBI_294226 का संदर्भ लें। इस संबंध में सूचित किया जाता है कि बोलियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर दिनांक 19 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक कर दी गई है। निविदा की टेक्नो-कमर्शियल बोली (भाग-I) दिनांक 20 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे खोली जाएगी। प्राइस बोली (भाग-II) बाद की किसी तिथि को खोली जाएगी, जिसकी सूचना निविदादाताओं को ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी। निविदा में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
क्षेत्रीय निदेशक सम्पदा विभाग भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़
तिथि: 13-11-2026