ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (171.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें |
‘भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ के सैक्टर 16ए, 30ए एवं 44बी स्थित आवासीय परिसरों के विविध टीएचएच एवं वीओएफ़ फ्लैट्स में स्पिलट एसी इकाइयों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के कार्य’ हेतु संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा, पात्र और इच्छुक फर्मों से ई-निविदा आमंत्रित की गई थी। उक्त कार्य हेतु ई-निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 को अपराह्न 1:00 बजे तक थी।
2. इस संबंध में, नीचे उल्लिखित कार्यक्रम के अनुसार बोली प्रस्तुत करने की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है:
| क्र. सं. |
विवरण |
संशोधित तिथि एवं समय |
| 1. |
तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने की अंतिम तिथि और समय |
14 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक |
| 2. |
भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तिथि और समय
भाग-II (मूल्य बोली) खोलने की तिथि और समय |
17 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
यदि बोलीदाताओं द्वारा कोई विचलन प्रस्तुत नहीं किया गया तो भाग-II उसी दिन खोला जाएगा। अन्यथा भाग II किसी अन्य तिथि पर खोला जाएगा जिसकी सूचना बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। |
3. निविदा दस्तावेज़ में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। इस ई-निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/ शुद्धिपत्र/ स्पष्टीकरण बैंक की वेबसाइट एवं GeM-CPPP पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
4. बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ |
|