617 निविदा | भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1436.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बैंक के केंद्रीय कार्यालय भवन, मुंबई में मौजूदा ईपीएबीएक्स प्रणाली का उन्नयन

बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त

ई-एनआईटी सं. e-NIT no: 2026_RBI_290008_1

1. बैंक के केंद्रीय कार्यालय भवन, मुंबई में “मौजूदा ईपीएबीएक्स प्रणाली का उन्नयन” के लिए दो भागों में ई-निविदा आमंत्रित है। कार्य की अनुमानित लागत ₹60 लाख है और इसे कार्य आदेश की तारीख से 45 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।

2. ई-निविदा केवल मौजूदा ईपीएबीएक्स प्रणाली के ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) यानी मेसर्स अल्काटेल लुसेंट एंटरप्राइज, या उनके अधिकृत डीलरों/ सिस्टम इंटीग्रेटर्स के लिए लागू होंगे जिनके पास एक वैध प्राधिकार प्रमाण पत्र है और निम्नलिखित योग्यताएं हैं और केवल ऐसी फर्म ही ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगी। उक्त के दस्तावेजी साक्ष्य/ प्रमाण को निविदा भाग-I के साथ अपलोड किया जाना है। पात्र बोलीदाता को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

(i) उनको "आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी) ईपीएबीएक्स प्रणाली” के समान कार्य करने के क्षेत्र में कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। (इस प्रकार के कार्य आदेश जारी किए जाने की तिथि 31 जुलाई 2021 या उससे पहले की होनी चाहिए, और कार्य 31 जुलाई 2026 को या उससे पहले पूरा किया गया होना चाहिए)

और

(ii) उनको पिछले 5 वर्षों (31 जुलाई 2026 को समाप्त होने पर) के दौरान ईपीएबीएक्स प्रणाली के एसआईटीसी या उन्नयन के निम्नलिखित समान कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का अनुभव होना चाहिए

क) एक समान प्रकार का कार्य जिसकी लागत अनुमानित लागत के 80% से कम न हो

या

ख) दो समान प्रकार के कार्य जिनकी लागत अनुमानित लागत के 50% से कम न हो

या

ग) तीन समान प्रकार के कार्य जिनकी लागत अनुमानित लागत के 40% से कम न हो

और

(iii) पिछले 3 वित्तीय वर्षों (31 मार्च 2026 को समाप्त होने पर) के दौरान औसत वार्षिक कारोबार कार्य की अनुमानित लागत के 100% से कम नहीं होना चाहिए।

और

(iv) उनको शोधन-क्षमता/ बैंकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा: अनुलग्नक-सी में दिया गए प्रोफ़ार्मा में अनुमानित लागत के बराबर या उससे अधिक मूल्य का बैंकर का प्रमाण पत्र।

और

(v) उनके पास मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में निर्दिष्ट कार्य के लिए पूर्ण विकसित सेवा व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए ताकि बिक्री के बाद की आवश्यक गुणवत्ता वाली सेवाएं उनके द्वारा प्रदान की जा सकें।

3. बोलीदाताओं को बैंक को अपनी पात्रता से संतुष्ट करने के लिए ई-निविदा दस्तावेजों के साथ निम्नलिखित जानकारी/ दस्तावेज़ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना चाहिए।

(क) फर्म की संरचना ठेकेदारों की फर्म की संरचना की विस्तृत जानकारी, जैसे कि क्या ठेकेदार एक व्यक्ति है, या एक साझेदारी फर्म है, या एक कंपनी आदि, भागीदारों के नाम और पते के साथ अपलोड किया जाना चाहिए। संस्था के अंतर्नियम/मुख्तारनामा/अन्य प्रासंगिक दस्तावेज की प्रति।
(ख) ठेकेदार की साख और निर्दिष्ट अवधि के दौरान उसका कारोबार चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा विधिवत प्रमाणित ठेकेदार के व्यवसाय के अंतिम खातों के साथ आयकर अनापत्ति प्रमाण पत्र/आयकर मूल्यांकन आदेश की प्रतियां, उनकी साख और पिछले तीन वर्षों के कारोबार के प्रमाण के रूप में अपलोड की जानी चाहिए।
(ग) बैंकरों के नाम और पते और उनके वर्तमान संपर्क अधिकारी उनके बैंकरों के नाम और पते के बारे में लिखित जानकारी, साथ ही पूर्ण विवरण, जैसे नाम, डाक पते, ईमेल आईडी, टेलीफोन (लैंडलाइन और मोबाइल) नंबर, फैक्स नंबर आदि, संपर्क अधिकारियों (अर्थात, वे व्यक्ति जिनसे बैंक द्वारा उनके बैंकरों के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है यदि आवश्यक हो) को अपलोड किया जाना चाहिए।
(घ) बैंक खातों का विवरण उनके बैंक खातों का पूरा विवरण, जैसे खाता संख्या, प्रकार, कब खोला गया आदि, अपलोड किया जाना चाहिए।
(ड़) क्लाइंट के नाम और पते और उनके वर्तमान संपर्क अधिकारी उनके ग्राहकों के नामों और पतों के बारे में लिखित जानकारी, साथ ही पूर्ण विवरण, जैसे नाम, डाक पते, ईमेल आईडी, टेलीफोन (लैंडलाइन और मोबाइल) नंबर, फैक्स नंबर आदि, संपर्क अधिकारियों (अर्थात, वे व्यक्ति जिनसे बैंक द्वारा उनके ग्राहकों के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है यदि आवश्यक हो) को अपलोड किया जाना चाहिए।
(च) पूरे किए गए कार्यों का विवरण क्लाइंट-वार कार्यों के नाम, कार्य के निष्पादन के वर्ष, प्रदान की गई और निष्पादित कार्य की वास्तविक लागत, अनुबंध में निर्धारित पूर्णता का समय और कार्य को पूरा करने में लगने वाला वास्तविक समय, उन अधिकारियों/प्राधिकारियों/विभागों के नाम और पूर्ण संपर्क विवरण जिनके अधीन कार्य किया गया था/किया जा रहा था, अपलोड किया जाना चाहिए।

4. यदि बोलीदाता बैंक को संतुष्ट करने में विफल रहता है, तो बैंक के पास उनकी ओर से प्रस्तुत बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। इच्छुक बोलीदाताओं की एक बोली-पूर्व बैठक (ऑफलाइन मोड) 29 सितम्बर 2026 को सुबह 11:30 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, केंद्रीय कार्यालय, फोर्ट, मुंबई में परिसर विभाग में आयोजित की जाएगी। सभी इच्छुक बोलीदाताओं को बोली-पूर्व बैठक में भाग लेने की सूचना दी जाती है। साइट का दौरा भी किया जाएगा ताकि उन्हें साइट और किए जाने वाले कार्य से परिचित कराया जा सके। यदि कोई ठेकेदार बोली-पूर्व बैठक में शामिल नहीं होता है, तो बैठक के कार्यवृत्त उनके लिए बाध्यकारी होंगे और आगे किसी स्पष्टीकरण पर विचार नहीं किया जाएगा। विधिवत भरे हुए निविदा दस्तावेजों को 15 अक्तूबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे तक सीपीपी पोर्टल (केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल) पर अपलोड किया जाएगा। बैंक अन्य किसी भी रूप में निविदा स्वीकार नहीं करेगा।

5. निविदा दस्तावेज सीपीपी पोर्टल वेबसाइट यानी https://eprocure.gov.in/eprocure/app पर दिनांक 07 सितम्बर 2026 से उपलब्ध होंगे। यह ई-निविदा अनिवार्य रूप से सीपीपी के माध्यम से भरा / ऑनलाइन जमा किया जाना चाहिए। ई-निविदा भरने और जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे है। निविदा के भाग-I को दिनांक 16 अक्तूबर 2026 को शाम 04:00 बजे खोला जाएगा। निविदा दस्तावेज के भाग-I और सहायक दस्तावेजों की जांच के बाद, यदि कोई भी फर्म आवश्यक पात्रता नहीं रखती है, तो बैंक द्वारा उनकी निविदा को आगे की प्रक्रिया के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

6. भरे हुए और हस्ताक्षरित निविदा दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में सीपीपी पोर्टल पर अपलोड किए जाने चाहिए। निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें और बोलीदाताओं का कवर लेटर शामिल होगा। हालांकि, आरटीजीएस/ एनईएफटी के माध्यम से अंतरण के रूप में (एनईएफ़टी हेतु बैंक खाता विवरण: लाभार्थी का नाम: भारतीय रिज़र्व बैंक, आईएफएससी कोड: RBIS0COD001 (शुरुआत से 5वां, 9वां और 10वां अक्षर शून्य है), खाता संख्या. 41861403873) या डिमांड ड्राफ्ट रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के पक्ष में या किसी अनुसूचित बैंक द्वारा जारी अपरिवर्तनीय बैंक गारंटी (बैंक के मानक प्रोफॉर्मा में जो निविदा फॉर्म में उपलब्ध है) ₹1,20,000/- की ईएमडी (बयाना जमा राशि) 5वीं मंजिल, परिसर विभाग, केंद्रीय कार्यालय, भारतीय रिज़र्व बैंक, शहीद भगत सिंह मार्ग, फोर्ट, मुंबई- 400001 पर व्यक्तिगत रूप से दिनांक 15 अक्तूबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे से पहले जमा करनी होगी। डिमांड ड्राफ्ट/ बैंक गारंटी को “बैंक के केंद्रीय कार्यालय भवन, मुंबई में मौजूदा ईपीएबीएक्स प्रणाली के उन्नयन के लिए ईएमडी” के रूप में सीलबंद लिफाफे में जमा किया जाना चाहिए। निविदा के भाग-II (मूल्य बोली) को बाद की किसी तारीख को खोला जाएगा जिसकी सूचना पात्र बोलीदाताओं को पहले दी जाएगी।

7. आवेदकों/ बोलीदाताओं को निम्नलिखित दस्तावेज सीपीपी पोर्टल पर अपलोड करना होगा:

क. निविदा में बताए गए सभी अनुलग्नक और प्रमाण पत्र।

ख. ऊपर पैरा 2 और 3 में तथा निविदा के सेक्शन – IX में उल्लिखित सभी दस्तावेज।

8. ग्राहक प्रमाण पत्र केवल तभी स्वीकार किया जाएगा जब उस पर सरकारी/अर्ध-सरकारी संगठन या पीएसयू के कार्यकारी अभियंता/अधीक्षण अभियंता या समकक्ष पद के अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किए गए हों और केवल तभी जब ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य के लिए भुगतान का पर्याप्त प्रमाण हो। निजी संगठनों द्वारा जारी ग्राहक प्रमाण पत्र को स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) प्रमाणपत्रों के साथ भी संलग्न करना होगा। ऊपर बताए गए प्रमाण पत्रों के बिना प्राप्त आवेदनों/निविदा को अस्वीकार किया जा सकता है। बैंक इन प्रमाण पत्रों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करने का अधिकार रखता है।

9. बैंक उक्त रिपोर्टों का मूल्यांकन करने से पहले ई-निविदा की मूल्य बोली का मूल्यांकन करेगा। यदि किसी बोलीदाता के पास ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक पात्रता किसी भी समय नहीं है और/या उसके ग्राहकों और/या उसके बैंकरों से प्राप्त कार्यनिष्पादन रिपोर्ट असंतोषजनक पाई जाती है, तो बैंक के पास उसके प्रस्ताव को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है, यहां तक कि ई-निविदा के भाग-I को खोलने के बाद भी, और उसकी ईएमडी उसे वापस कर दी जाएगी। बैंक ऐसा करने का कोई कारण बताने के लिए बाध्य नहीं है।

10. भविष्य में जारी किए गए किसी भी संशोधन/ शुद्धीपत्र को केवल भारिबैं की वेबसाइट (https://rbi.org.in) और सीपीपी पोर्टल (https://eprocure.gov.in/eprocure/app) पर अधिसूचित किया जाएगा।

11. इस निविदा के जवाब में प्रस्तुत की गई सभी जानकारी भारतीय रिज़र्व बैंक की संपत्ति होगी और वह स्वतंत्र होगी।

12. बैंक सबसे कम ई-निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी ई-निविदा को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
परिसर विभाग
भारतीय रिज़र्व बैंक
केंद्रीय कार्यालय भवन
मुंबई

स्थान: मुंबई
दिनांक: 07 सितम्बर 2026


निविदा की अनुसूची (एसओटी)

1. ई-निविदा संख्या 2026_RBI_290008_1
2. कार्य का नाम: “बैंक के केंद्रीय कार्यालय भवन, मुंबई में मौजूदा ईपीएबीएक्स प्रणाली का उन्नयन।”
3. निविदा का तरीका: सीपीपी पोर्टल, वेबसाइट
(https://eprocure.gov.in/eprocure/app) के माध्यम से ई-प्रापण प्रणाली (भाग I – तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - वित्तीय बोली)
4. सीपीपी पोर्टल पर ई-निविदा देखने के लिए एनआईटी की तारीख की उपलब्धता 07 सितम्बर 2026
5. बोली-पूर्व बैठक की तारीख और समय (ऑफलाइन) 29 सितम्बर 2026, सुबह 11:30 बजे।
(बैठक केंद्रीय कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, फोर्ट, मुंबई में परिसर विभाग में स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे स्थल और तारीख और समय पर उपस्थित रहें)
6. कार्य की अनुमानित लागत: ₹60.00 लाख (साठ लाख रुपये मात्र)
7. बयाना जमा राशि (ईएमडी) आरटीजीएस/ एनईएफटी के माध्यम से या भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के रूप में या किसी अनुसूचित बैंक द्वारा जारी अपरिवर्तनीय बैंक गारंटी, जो निविदा फॉर्म में उपलब्ध बैंक के मानक प्रोफॉर्मा में है।

एनईएफटी/ डिमांड ड्राफ्ट/ निविदा के पैरा 3.11 के अनुसार बैंक गारंटी के रूप में (₹1,20,000/-(एक लाख बीस हजार रुपये मात्र). यदि बयाना जमा राशि डिमांड ड्राफ्ट या बैंक गारंटी के रूप में है, तो उसकी मूल प्रति 'परिसर विभाग, 5वीं मंज़िल, केंद्रीय कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, फोर्ट, मुंबई – 400001' में वैयक्तिक रूप से प्रस्तुत करनी होगी। ईएमडी के बिना प्राप्त किसी भी बोली को सही नहीं माना जाएगा और उसे निविदा प्रक्रिया में शामिल होने से रोक दिया जाएगा।
8. ईएमडी के लिए डीडी/बैंक गारंटी/एनईएफटी जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2026 की दोपहर 02:00 बजे तक या उससे पूर्व।
9. प्रतिधारण राशि संविदा राशि का 5% अर्थात प्रतिधारण राशि @5% प्रत्येक ऑन-अकाउंट बिल से तब तक वसूल किया जाना है जब तक कि कुल वसूली संविदा मूल्य का 5% न हो जाए।
इसे कार्य पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा।
10. निष्पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) संविदा राशि का 10%। शुरुआती तौर पर कार्य निष्पादन अवधि + 1 वर्ष के डीएलपी + 90 दिनों तक मान्य।
11. काम शुरू करने के लिखित आदेश की तारीख से 14वें दिन से काम पूरा करने के लिए दिया जाने वाला समय। 45 दिन
12. https://eprocure.gov.in/eprocure/app पर तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और वित्तीय बोली की शुरूआत होने की तारीख 05 अक्तूबर 2026 से
13. तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और वित्तीय बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तिथि 15 अक्तूबर 2026 को 14:00 बजे से
14. भाग-I (अर्थात तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तिथि और समय 16 अक्तूबर 2026 को 16:00 बजे से
15. भाग-II (अर्थात वित्तीय बोली) खोलने की तिथि और समय पात्र बोलीदाताओं को सूचित किया जाएगा।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष