बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

वित्तीय समावेशन और विकास बॅनर इमेज

वित्तीय समावेशन और विकास

यह कार्य वित्तीय समावेशन, वित्तीय शिक्षण को बढ़ावा देने और ग्रामीण तथा एमएसएमई क्षेत्र सहित अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों के लिए ऋण उपलब्ध कराने पर नवीकृत राष्ट्रीय ध्यानकेंद्रण का सार संक्षेप में प्रस्तुत करता है।

अधिसूचनाएं


असम राज्‍य में नए जि़ले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

आरबीआई/2026-27/96
एफआईडीडी.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.02/02.08.001/2026-27

03 जून 2026

अध्‍यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक

महोदया/ प्रिय महोदय,

असम राज्‍य में नए जि़ले का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

असम सरकार ने 11 अक्तूबर 2023 की राजपत्र अधिसूचना सं. ईसीएफ़-सं.367433/32 के माध्‍यम से असम राज्‍य में बजाली नामक नए जि़ले के गठन को अधिसूचित किया है। बजाली जिले के क्षेत्राधिकार का सीमांकन असम सरकार की 21 अक्टूबर 2024 की अधिसूचना के माध्यम से अधिसूचित किया गया था। तदनुसार, इस नए जि़ले के लिए निम्‍नानुसार अग्रणी बैंक को नामित करने का निर्णय लिया गया है:

क्र.सं. नव निर्मित जि़ले का नाम उस बैंक का नाम जिसे अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपा गया है नए जि़ले को आबंटित डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड
1 बजाली केनरा बैंक 01O
(शून्य एक ओ के रूप में पढ़ा जाए)

2. असम राज्‍य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं है।

भवदीया,

(निशा नम्बियार)
प्रभारी मुख्‍य महाप्रबंधक

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं