Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

उपभोक्ता शिक्षण और संरक्षण

हमारी ग्राहक पहुंच नीति का लक्ष्य आमजनता को सूचना प्रदान करना है जिससे कि वे बैंकिंग सेवाओं के संबंध में अपनी अपेक्षाओं, विकल्पों और अधिकारों तथा बाध्यताओं के बारे में जान सकें। हमारे ग्राहक सेवा प्रयासों को ग्राहक के अधिकारों की रक्षा करने, ग्राहक सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने और संपूर्ण बैंकिंग क्षेत्र और रिज़र्व बैंक में शिकायत निवारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रेस प्रकाशनी


(292 kb )
आरबीआई ने रिज़र्व बैंक - एकीकृत ओम्बुड्समैन योजना, 2026 जारी की

16 जनवरी 2026

आरबीआई ने रिज़र्व बैंक - एकीकृत ओम्बुड्समैन योजना, 2026 जारी की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 7 अक्तूबर 2025 को हितधारकों और जन सामान्य से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए रिज़र्व बैंक - ओम्बुड्समैन योजना, 2025 का मसौदा जारी किया था।

2. योजना के उक्त मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रियाओं की जांच की गई है और योजना को अंतिम रूप देते समय आवश्यक संशोधनों को उपयुक्त रूप से शामिल कर लिया गया है। योजना के उक्त मसौदे पर प्राप्त प्रतिक्रियाओं और इस संबंध में की गई कार्रवाई का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

3. उक्त संशोधित योजना आज जारी की जा रही है, जिसे रिज़र्व बैंक-एकीकृत ओम्बुड्समैन योजना (आरबी-आईओएस), 2026 कहा जाएगा। दिनांक 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली इस संशोधित योजना से रिज़र्व बैंक ओम्बुड्समैन ढांचा के सुदृढ़ होने तथा शिकायतों के समाधान में और अधिक दक्षता आने की उम्मीद है।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1936

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं